‘लगे रहो मुन्ना भाई’ से ‘रब ने बना दी जोड़ी’ तक, फैमिली के साथ बिंदास देखें… बॉलीवुड की ये 7 शानदार फिल्में

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

7 Tremendous Bollywood movies: बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में बनी हैं, जिन्हें आप पूरे परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं. आज हम आपके लिए ऐसी ही 7 फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर, सुपर ब्लॉकबस्टर और ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. अगर आप अपने परिवार के साथ घर बैठे कोई ऐसी फैमिली मूवी की तलाश कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है.

01

नई दिल्ली. अगर आपको कुछ शानदार बॉलीवुज फिल्मों की तलाश है, जिन्हें आप अपने परिवार के साथ घर में बैठकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए 7 ऐसी ही शानदार खबरें लेकर आए हैं, जिन्हें आप एक बार नहीं अपने परिवार के साथ बार-बार देखना चाहेंगे. तो चलिए अब आपको उन फिल्मों के बारे में बताते हैं….

02

कहो न प्यार है (Kaho Naa Pyaar Hai): साल 2000 में आई यह फिल्म रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर सुपर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. यह ऋतिक रोस की पहली बॉलीवुड फिल्म थी. इस फिल्म की कहानी दर्शकों को बेहद पसंद भी आई थी. आप इस फिल्म को जी5 पर देख सकते हैं.

03

कभी खुशी कभी गम (Kabhi Khushi Kabhie Gham): साल 2001 में आई शाहरुख खान, ऋतिक रोशन और अमिताभ बच्चन की यह फिल्म रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी. इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर घर बैठे देख सकते हैं. यह एक पारिवारिक फिल्म है.

04

कृष (Krrish): साल 2006 में आई ऋतिक रोशन की यह फिल्म बच्चों के लिए तो बहुत शानदार फिल्म है, जिसे आप परिवार के साथ देख सकते हैं. यह ब्लॉकबस्टर फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है. इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचा दिया था.

05

ओम शांति ओम (Om Shanti Om): साल 2007 में आई शाहरुख खान की इस फिल्म ने तो दर्शकों का दिल जीत लिया था. इस फिल्म के जरिए दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में कदम रखा था और उनकी पहली ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

06

लगे रहो मुन्नाभाई (Lage Raho Munnabhai): साल 2006 में आई संजय दत्त की यह फिल्म लोगों को बेहद पसंद आई थी. यह ‘मन्नाभाई एमबीबीएस’ का दूसरा पार्ट था, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

07

रब ने बना दी जोड़ी (Rab Ne Bana Di Jodi): साल 2008 में आई शाहरुख खान की यह भी दर्शकों के बीच रिलीज के साथ छा गई थी. इस फिल्म के जरिए अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड में कदम रखा था. यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इस फिल्म को आप यूट्यूब पर भी देख सकते हैं.

08

विवाह (Vivah): साल 2006 में शाहिद कपूर की यह एक पारिवारिक फिल्म थी, जो आज भी दर्शकों के बीच मशहूर है. इस फिल्म में शाहिद के साथ अमृता राव भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी. इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को भी आप पूरे परिवार के साथ घर बैठे जी5 पर देख सकते हैं.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें