
हाइलाइट्स
होंडा एलिवेट में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है.
इसे हाईब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च नहीं किया गया है.
कार में 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन है.
नई दिल्ली. होंडा ने अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी एलिवेट को लॉन्च करने के साथ ही मार्केट में तहलका मचा दिया है. एलिवेट के आने के साथ ही अब क्रेटा, नेक्सॉन और ब्रेजा जैसी गाड़ियों के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी होती दिख रही है. लेकिन अब इस एसयूवी को लेकर लोगों के बीच जो सबसे बड़ा कंफ्यूजन है वो है कि ये 7 सीटर है या 5 सीटर. तो आपका ये कंफ्यूजन हम आसानी से दूर कर सकते हैं. दरअसल ये एसयूवी 5 सीटर है और ये कॉम्पैक्ट स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल की कैटेगरी में आती है. इसकी लंबाई 4.3 मीटर है जिसके चलते ये फुल साइज एसयूवी कैटेगरी में नहीं है.
हालांकि होंडा एलिवेट में कॉम्पैक्ट होने के बाद भी कंपनी ने स्पेस और कंफर्ट का पूरा ध्यान रखा है और इसका ग्राउंड क्लीयरेंस भी काफी बेहतर है. जिसके चलते ये एक फुल साइज एसयूवी की तरह की आपको फील देगी. हालांकि पहले ये बात चर्चा में थी कि एलिवेट को हाईब्रिड इंजन के साथ लॉन्च किया जाएगा जो कंपनी होंडा सिटी में इंट्रोड्यूस कर रही है लेकिन अब इस कार में होंडा सिटी में आने वाला 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन ही दिया गया है. आइये जानते हैं इस कार की खासियत….
होंडा सिटी वाला इंजन
होंडा एलिवेट को लेकर पहले चर्चा थी कि कार में हाईब्रिड ऑप्शन दिया जा सकता है क्योंकि इस कार को होंडा सिटी के प्लेटफॉर्म पर डिजाइन किया गया है. और अब होंडा सिटी में हाईब्रिड इंजन दे दिया गया है लेकिन ऐसा नहीं हुआ. फिलहाल एलिवेट को होंडा सिटी के ही पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया गया है. इसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 121 बीएचपी की पावर जनरेट करेगा. वहीं कार 150 न्यूटन मीटर का टॉर्क प्रोड्यूस करेगी. कार में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और सीवीटी गियर बॉक्स का ऑप्शन मिलेगा.
6 एयरबैग की सेफ्टी
एलिवेट में कंपनी ने 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है. इसके साथ ही इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर कलर एचडी में टीएफटी स्क्रीन है जो 7 इंच की है. वहीं वायरलैस स्मार्ट इंटीग्रेशन भी है जो इसे एलेक्सा से आसानी से कनेक्ट करेगा. वहीं 6 एयरबैग, अडप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन वॉच, हिल होल्ड असिस्ट, लेन कीप असिस्ट जैसे ढेरों सेफ्टी फीचर भी इसमें मिलेंगे. फिलहाल कंपनी ने इसके लॉन्च या कीमत को लेकर अभी खुलासा नहीं किया है. लेकिन माना जा रहा है कि एलिवेट की कीमत 8 लाख रुपये के आसपास से शुरू की जा सकती है. हालांकि इसका टॉप वेरिएंट 15 लाख के आसपास बाजार में उतरने की उम्मीद जताई जा रही है.
.
FIRST PUBLISHED : June 09, 2023, 20:06 IST








