CTET 2023 Exam Date: सीटीईटी परीक्षा की डेट हुई घोषित, अब ऑनलाइन नहीं होगा एग्जाम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

CTET 2023 Exam Date: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा, CTET को लेकर अहम नोटिस जारी किया गया है. CBSE ने सीटीईटी परीक्षा की डेट घोषित कर दी है. साथ ही यह भी बताया कि परीक्षा अब ऑनलाइन मोड में नहीं होगी. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CBSE की ओर से जारी नोटिस के अनुसार इस साल सीटीईटी परीक्षा का आयोजन 20 अगस्त 2023 को किया जाएगा. खास बात ये है कि परीक्षा पेन एंड पेपर मोड में होगी, ना की ऑनलाइन मोड में.

सीबीएसई ने जारी नोटिस में बताया है कि, ‘केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के 17वें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि सीटीईठी परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड यानी पेन एंड पेपर आधारित मोड में 20 अगस्त 2023 को कराया जाएगा.’

यहां चेक करें सिलेबस
ध्यान दें कि सीबीएसई ने सीटीईटी परीक्षा का सिलेबस, एलिजिबिलटी समेत अन्य जानकारी पहले ही जारी कर दी है. सीटीईटी परीक्षा के लिए जारी इंफॉर्मेशन बुलेटिन आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर उपलब्ध कराया गया है. उम्मीदवार यहां से सभी डिटेल चेक कर सकते हैं.

2 शिफ्ट में होगी परीक्षा
सीटीईटी परीक्षा का आयोजन 2 शिफ्ट में किया जाएगा. सुबह 9 बजे से 12 बजे तक एवं दोपहर 2:30 बजे से 5 बजे तक परीक्षा होगी. निर्धारित समय पर इसका एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा. जिसे उम्मीदवारों को एग्जाम हॉल में लेकर जाना होगा. इससे पहले आवेदन प्रक्रिया 27 अप्रैल से 26 मई तक आयोजित की गई थी.

ये भी पढ़ें-
कोचिंग की फीस भरने के लिए बेचनी पड़ी जमीन, छोटे गांव का लड़का काफी संघर्षों के बाद बना IPS
UPSC CSE: ’31 घंटे में 11 पेपर, 2025 मार्क्स और 30 मिनट का इंटरव्यू’, ऐसे होती है परीक्षा

Tags: Ctet, CTET exam

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें