पापा की लाडली ये बच्ची है बॉलीवुड की सुपरस्टार, कई हिट फिल्मों में कर चुकी काम, आपने पहचाना इन्हें?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक क्यूट बच्ची की तस्वीर काफी वायरल हो रही है जो अपने पापा की गोद में बैठे हुए कैमरे को एकटक देखते हुए नजर आ रही है. इस क्यूट बच्ची को पहचान पाना थोड़ा मुश्किल है. लेकिन इस बच्ची का आज बॉलीवुड में सिक्का चलता है. क्रिकेट की दुनिया से भी इस बच्चीक खास ताल्लुक है. फोटो में नजर आ रही ये बच्ची इंडस्ट्री में बड़े स्टार्स के साथ भी कई फिल्में कर चुकी हैं.

यह फोटो जब से सोशल मीडिया पर सामने आई है, तब से लोग इस क्यूट बच्ची के बारे में जानने को एक्साइटेड हैं. ये बच्ची इंडस्ट्री में सलमान खान, शाहरुख खान, वरुण धवन जैसे सितारों के साथ काम कर चुकी हैं. अपने अब तक के करियर में इस बच्ची ने कई हिट फिल्में दी हैं. सोशल मीडिया पर भी ये काफी पॉपुलर हैं. क्यूट बच्ची की फैन फॉलोइंग भी काफी है. अगर अभी भी आप फोटो में नजर आ रही इस बच्ची को नहीं पहचान पा रहे हैं तो चलिए फैंस की मुश्किलें थोड़ी कम करते हैं.

सीए की पढ़ाई छोड़ अपनाई एक्टिंग की राह, 5 साल तक झेले रिजेक्शन, किस्मत चमकी बन गए दीपिका पादुकोण के हीरो

शाहरुख संग की थी करियर की शुरुआत
तस्वीर में नजर आ रही ये क्यूट बच्ची कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हैं. फोटो में नजर आ रही ये प्याी सी बच्ची की अब खुद ढाई साल की बच्ची हैं. फिलहाल अनुष्का एक्टिंग से दूर हैं और अपनी बेटी के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं. अनुष्का ने साल 2008 में शाहरुख खान के साथ बड़े पर्दे पर फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से एंट्री की थी. ये फिल्म सुपर डुपर हिट रही. तब से लेकर अब तक अनुष्का शर्मा कई हिट फिल्में दे चुकी हैं.

फिल्मों और ओटीटी पर जमाई धाक
अनुष्का ने अपने अब तक के एक्टिंग करियर में बैंड बाजा बारात, जब तक है जान ,सुई धागा, सुल्तान, ए दिल है मुश्किल, पीके जैसी कई फिल्में है. अब जल्द ही वह बड़े पर्दे पर झूलन गोस्वामी की बायोपिक चकदा एक्सप्रेस में नजर आने वाली हैं. अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की उन चुनिंदा एक्ट्रेस में से हैं, जो अभिनय के अलावा प्रोडक्शन के क्षेत्र में भी पूरी तरह से सक्रीय हैं. गौरतलब है कि ‘पाताल लोक’ और ‘बुलबुल’ जैसी सीरीज के निर्माण के जरिए अनुष्का शर्मा की कंपनी ‘क्लीन स्लेट’ फिल्म्ज़ डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम रख चुकी हैं.

Tags: Anushka sharma, Entertainment news.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें