गूगल ने अटेंडेंस और परफॉर्मेंस पर कर्मचारियों को भेजा ईमेल, लिखा कुछ ऐसा कि पढ़कर टेंशन में आ गए एम्पलॉई!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

गूगल ने अपने कर्मचारियों को एक ईमेल भेजकर ऑफिस से काम करने के लिए कहा है.
ईमेल में कर्मचारियों को हफ्ते में कम से कम तीन दिन ऑफिस आने के लिए कहा गया है.
कर्मचारियों की वर्क़ परफॉर्मेंस इवोल्यूशन में उनकी अटेंडेंस को भी आधार बनाया जाएगा.

नई दिल्ली. तकनीकी सेक्टर के दिग्गज गूगल के एम्प्लाई लगातार कंपनी की हफ्ते में 3 दिन ऑफिस से काम करने वाले आदेश की अवहेलना कर रहे हैं. गुरुवार को गूगल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर क्रिस श्मिट ने अल्फाबेट वर्कर्स यूनियन की ओर से एक बयान जारी करके कहा, “हमारे परफॉर्मेंस इवोल्यूशन से जुड़े नियमों में बदलाव कर कर्मचारियों के हितों की अनदेखा किया गया है.”

दरअसल, अल्फाबेट के स्वामित्व वाली कंपनी गूगल ने बुधवार को अपने कर्मचारियों को एक ईमेल भेजकर कहा कि कंपनी को उम्मीद है कि ज्यादातर कर्मचारी नियमित रूप से काम पर ऑफिस में लौटेंगे. कंपनी के चीफ पीपुल ऑफिसर फियोना सिस्कोनी ने ईमेल में लिखा कि एक ही कमरे में एक साथ काम करने से सकारात्मक अंतर पड़ता है.

ये भी पढ़ें- ये है देश का पहला प्राइवेट रेलवे स्टेशन, वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से होगा लैस, जानें इसे कौन बना रहा?

कर्मचारियों को रिमाइंडर भेजेगी कंपनी
सिस्कोनी ने कहा कि कर्मचारियों की वर्क परफॉर्मेंस इवोल्यूशन में उनकी अटेंडेंस को भी आधार बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि टीम उन कर्मचारियों को रिमाइंडर भेजना शुरू कर देगी जो ऑफिस से लगातार अनुपस्थित रहते हैं. हालांकि, कनाडा और यूएस ईस्ट कोस्ट में जारी वायु-गुणवत्ता-नियंत्रण चेतावनी जैसी विशेष परिस्थितियों के चलते कंपनी कर्मचारियों को घर से काम करने को जारी रख सकती है.

कर्मचारियों की परिस्थितियों की अनदेखी
Google के सॉफ्टवेयर इंजीनियर, श्मिट ने कहा कि कंपनी की रिटर्न-टू-ऑफिस नीति कर्मचारियों की जीवन परिस्थितियों की अनदेखी करती है. उन्होंने कहा कि हम सभी के लिए स्पष्ट, पारदर्शी और निष्पक्ष काम करने की स्थिति बनाने के लिए हमारे जीवन को प्रभावित करने वाली नीतियों को आकार देने के लिए आवाज उठा रहे हैं. अल्फाबेट वर्कर्स यूनियन का कहना है कि उसके 1,400 से अधिक सदस्य हैं.

जनवरी में कंपनी ने की थी कटौती
Google ने पहले कर्मचारियों को सप्ताह में तीन दिन ऑफिस वापस बुलाने की योजना बनाई थी. हालांकि, कोविड-19 महामारी के दौरान, कंपनी ने कहा था कि लगभग 20 फीसदी कर्मचारी हमेशा घर से काम कर सकेंगे. इसी साल जनवरी में, अल्फाबेट ने अपने इतिहास में सबसे बड़ी नौकरी में कटौती की थी जिसमें कंपनी के कुल कार्यबल के 6 फीसदी से अधिक या लगभग 12,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया था.

Tags: Business news, Business news in hindi, Employees, Google, Google apps, Technology

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें