नशे में एक्टर ने एक्टर को कार से रौंदा, हादसे में साउथ सिनेमा के 29 साल के हीरो की मौत, दूसरा अभिनेता अरेस्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Saran raj Death: साउथ फिल्म इंडस्ट्री में इस साल एक के बाद एक कलाकार की मौत की खबर सुनने को मिल रही है. नितिन गोपी के निधन को अभी एक वीक भी नहीं हुआ कि वहां से एक दूसरे एक्टर के मौत की खबर आ गई. साउथ सिनेमा से एक बहुत ही दुखद खबर आई है. 8 जून 2023 यानी आज एक्टर और निर्देशक सरन राज का एक कार एक्सीडेंट में निधन हो गया है. वे तमिल फिल्म उद्योग में एक सहायक निर्देशक और एक अभिनेता थे जिन्होंने 8 जून को लगभग 11:30 बजे एक सड़क दुर्घटना में अंतिम सांस ली, वे सिर्फ 29 साल के थे.

बाइक- कार की भिडंत से सरन राज का निधन
जानकारी के अनुसार, उन्हें पलानियप्पन नाम के एक जूनियर कलाकार की तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी और हादसे के तुरंत बाद मौके पर घटनास्थल पर ही सहायक निर्देशक की मौत हो गई. हादसे में सरन राज बाइक से थे जबकि दूसरा कलाकार पूरी स्पीड में कार से यात्रा कर रहा था. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पलानियप्पन जो कि एक हीरो हैं, वे शराब के नशे में गाड़ी चलाते वक्त बाइक सवार सरन से भिड़ गए और उन्हें रौंद डाला. इस हादसे में सरन के सिर पर हेलमेट नहीं था और जिसके चलते उन्हें गहरी चोटें आई थीं. ऐसा शायद पहली बार ही सुनने में आया है कि एक ही इंडस्ट्री को 2 एक्टर का एक्सीडेंट हुआ जिसमें एक ने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया.

गिरफ्तार हुआ कार से रौंदने वाला हीरो
बताया जा रहा है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है. सरन राज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. कथित तौर पर यह पुष्टि की गई है कि पलानियप्पन को पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में गिरफ्तार किया है, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई थी. सरन राज वेत्रिमारन के सहयोगी निदेशकों में से एक हैं और उन्होंने फिल्म ‘वड़ा चेन्नई’ के लिए अनुभवी निर्देशक के साथ मिलकर काम किया है. वे ‘वड़ा चेन्नई’ और ‘असुरन’ में कुछ दृश्यों के लिए भी पर्दे पर दिखाई दिए.

2 जून को नितिन गोपी की मौत
पिछले वीक ही 2 जून को दिल का दौरा पड़ने से सिर्फ 39 साल में नितिन गोपी का निधन हो गया. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अभिनेता को बेंगलुरु में अपने घर पर अचानक से सीने में दर्द हुआ और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर कुछ उपचार करते कि उनकी सांसे थम गई.

Also Read: फेमस एक्टर का 39 की उम्र में निधन, शोक में डूबा साउथ सिनेमा, 2 माह में 3 साउथ स्टार की मौत

सरथ बाबू भी कह चुके दुनिया को अलविदा
पिछले माह ही तमिल और तेलुगु दोनों फिल्मों में काम कर चुके सरथ बाबू का 22 मई 2023 को हैदराबाद में 71 साल की उम्र में निधन हो गया. कुछ स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उन्हें एआईजी अस्पताल, हैदराबाद में भर्ती कराया गया था. सरथ बाबू ने तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी सहित भाषाओं की 200 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया. वे सुपरस्टार रजनीकांत के करीबी दोस्त थे. दोनों ने ‘अन्नामलाई’ और ‘मुथु’ जैसी फिल्मों में काम किया. सरथ बाबू ने 1973 में तेलुगु फिल्म ‘राम राज्यम’ से अपने अभिनय की शुरुआत की थी. चार साल बाद, उन्हें तमिल सिनेमा में के बालाचंदर के निर्देशन में बनी ‘निझाल निजामगिराधु’ से ब्रेक मिला, जिसमें कमल हासन और सुमित्रा ने भी अभिनय किया था.

Tags: Car accident, Road accident, South cinema, South cinema News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें