Viral Video: हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस से बोला- साहब! मुझे मरने दो 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अनूप पासवान/मनेंद्रगढ़. छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में नशे में धुत मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़कर जान देने की कोशिश करने लगा. युवक की इस हरकत को देख वहां लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई. इसके मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस भी मौके पर तत्काल पहुंची. इसके बाद युवक को काफी मशक्कत के बाद समझाइश देकर नीचे उतार लिया गया. यह मामला मनेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र का है.

रिंग रोड के पास स्थित हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़कर एक युवक हंगामा करने लगा. वह टावर पर चढ़कर ही फोन पर किसी से बात करने लग गया. अचानक इतनी ऊपर चढ़े शख्स को देखकर लोग भी हैरान रह गए. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर उसे नीचे उतारा है. युवक का नाम रामप्रताप उर्फ दीपक है, जो मूलतः मध्य प्रदेश के शहडोल का रहने वाला है. वह मनेंद्रगढ़ में मजदूरी का काम करता है.

युवक के नीचे उतरने के बाद पुलिस ने उससे बातचीत की और उसकी समस्या पूछी. हालांकि शराब के नशे में धुत युवक ने पुलिस को ज्यादा कुछ नहीं बताया. गांव वालों से पूछताछ में पता चला कि युवक की पत्नी की मौत हो चुकी है. तब से वह मानसिक रूप से बीमार है और अक्सर अजीबोगरीब हरकतें करता रहता है. वहीं, युवक ने पुलिस से कहा कि साहब मुझे मरने दो.

.

FIRST PUBLISHED : June 09, 2023, 18:13 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें