Gold Price Today: सोना ₹440 मजबूत, चांदी ₹1,050 रुपये चमकी, जानें आज क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

सोना हुआ महंगा
चांदी में उछाल
मिस्ड कॉल से जानें रेट

Gold-Silver Price Today: विदेशी बाजारों में सोने में तेजी के रुख के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव में शुक्रवार को तेजी देखने को मिली. दस ग्राम सोना मजबूती के साथ 60,820 रुपये का हो गया है. एक किलो चांदी की दरों में भी तेजी आई है और अब यह 74,350 रुपये में बिक रही है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) ने यह जानकारी दी है.

दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 440 रुपये चढ़कर 60,820 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,380 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था.

आज कितने पर पहुंच गई चांदी?
इसी तरह चांदी की कीमत 1,050 रुपये बढ़कर 74,350 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की हाजिर कीमत 440 रुपये की तेजी के साथ 60,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गयी।’’

ये भी पढ़ें- World Oldest Gold: खुदाई में मिला सबसे पुराना सोना! सदियों से दबा था जमीन के नीचे, देखिए एक झलक

विदेशी बाजारों में सोने में तेजी
विदेशी बाजारों में सोना बढ़त के साथ 1,964 डॉलर प्रति औंस, जबकि चांदी तेजी के साथ 24.35 डॉलर प्रति औंस पर रही.

मिस्ड कॉल से सोने का रेट जानना है बेहद आसान
उल्लेखनीय है कि आप इन रेट्स को आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं.

Tags: 22 carat gold, 24 carat gold, Gold, Gold price, Gold Price Today, Silver price, Silver Price Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें