BPSC Teacher Recruitment 2023: दिव्यांग तभी बन पाएंगे शिक्षक, जब दिखाएंगे इन अस्पतालों का सर्टिफिकेट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सच्चिदानंद/पटना. अगर आप दिव्यांग हैं और बिहार में शिक्षक बनना चाहते हैं तो जरा ध्यान दें. बिहार में शिक्षक बनने के लिए दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए बीपीएससी ने टीचर्स भर्ती विज्ञापन में संशोधन किया है. यह संशोधन दिव्यांगता प्रमाण पत्र को लेकर हुआ है. बीपीएससी ने कहा है कि दिव्यांगता प्रमाण पत्र राज्य के किसी भी सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से बना सकते हैं. बता दें कि बीपीएससी के द्वारा टीचर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है. इस विज्ञापन के अनुसार शिक्षा विभाग के अंतर्गत विद्यालय अध्यापक के कुल 170461 पदों पर नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं. ऑनलाइन आवेदन भरने की शुरुआत 15 जून से हो रही है. वहीं, अंतिम तिथि 12 जुलाई रखी गई है. 15 जून से फॉर्म भरते समय कुछ महत्वपूर्ण दिशा निर्देश बीपीएससी की तरफ से जारी किए गए हैं. इन निर्देशों का पालन करना बेहद जरुरी है.

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने बिहार में विद्यालय अध्यापक पदों पर नियुक्ति की अनुशंसा के लिए जारी विज्ञापन में संशोधन किया है. बीपीएससी ने कहा है कि दिव्यांगता प्रमाण पत्र राज्य के किसी भी सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से बना सकते हैं. जैसे इसमें पीएमसीएच, एनएमसीएच, डीएमसीएच, एसकेएमसीएच, जेएलएनएमसीएच, आईजीआईएमएस इत्यादि से निर्गत दिव्यांगता प्रमाण पत्र मान्य होगा. बाकी 30 मई को प्रकाशित विज्ञापन में यथावत रहेगा. इस संशोधन से पहले विज्ञापन में मूकबधिर दिव्यांग (DD) का दावा करने की स्थिति में जिम्‍स पटना से निर्गत प्रमाण पत्र और चलन दिव्यांग (OH), मनोविकार दिव्यांग एवं बहुदिव्यांग (MD) एवं दृष्टि दिव्यांग (VT) का दावा करने की स्थिति में पीएमसीएच पटना से निर्गत दिव्यांगता प्रमाण पत्र अनिवार्य था. हालांकि अब किसी भी सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से निर्गत प्रमाण पत्र मान्य होगा.

इतना मिलेगा वेतन
बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से निकाले गये शिक्षक भर्ती के विज्ञापन में वेतन भी तय कर दिया गया है. भर्ती विज्ञापन के अनुसार एक से पांच तक के शिक्षक के लिए मूल वेतन 25 हजार रुपये प्रति माह और अन्य अनुमान्य भत्ते हैं. इसी तरह नौ से दस वर्ग के शिक्षक के लिए मूल वेतन 31 हजार रुपये और अन्य अनुमान्य भत्ते, 11वीं और 12वीं के शिक्षक के लिए मूल वेतनमान 32 हजार रुपये प्रति माह और अनुमान्य भत्ता भी दिया जायेगा. नियमानुसार स्थायी एवं नयी पेंशन योजना लागू रहेगी.

आपके शहर से (पटना)

Tags: Bihar News, BPSC, BPSC exam, Local18, PATNA NEWS

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें