कांग्रेस में सचिन पर सस्पेंस बरकरार! पार्टी छोड़ने की अटकलों के बीच केसी वेणुगोपाल से मिले पायलट, क्या मिला आश्वासन?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


जयपुर. सचिन पायलट को लेकर कांग्रेस में अभी सस्पेंस बरकरार है. राजस्थान में सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच प्रभावी सुलह न होने के बाद कांग्रेस छोड़ने और नई पार्टी बनाने की खबरों के बीच सचिन पायलट की मुलाकात कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से हुई है. सचिन पायलट अपनी मांग पर अड़े हैं, जबकि कांग्रेस ने नई पार्टी बनाने की खबरों को खारिज किया है. सचिन पायलट अपनी भूमिका को लेकर पार्टी अलाकमान से स्पष्ट आश्वासन चाहते हैं और वह अब तक की वार्ता से आश्वस्त नहीं हैं.

गौरतलब है कि 29 मई को गहलोत और पायलट की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से आमने सामने की मुलाकात के 10 दिन बीत जाने के बाद भी कांग्रेस में सचिन पायलट को लेकर कोई तस्वीर साफ नहीं है. सूत्रों के मुताबिक पायलट की कांग्रेस छोड़ने और नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सचिन से गुरुवार शाम को मुलाकात की. गौर करने की बात है कि बैठक के बाद भी सचिन को लेकर गतिरोध खत्म नहीं हुआ है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें