
हाइलाइट्स
क्वॉलिफायर मुकाबलों के लिए श्रीलंकाई टीम का हुआ ऐलान
धोनी के साथी को मिली टीम में जगह
नई दिल्ली. श्रीलंका क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप के क्वालीफायर मुकाबलों के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में श्रीलंकाई टीम की अगुवाई ऑलराउंडर खिलाड़ी दसुन शनाका करेंगे. इसके अलावा आईपीएल में सीएसके के लिए डेथ ओवरों में घातक गेंदबाजी करने वाले युवा तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को भी टीम में शामिल किया गया है.
बता दें वर्ल्ड कप के क्वालीफायर मुकाबले 18 जून से नौ जुलाई के बीच जिम्बाब्वे में खेले जाएंगे. इस दौरान कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी. इसमें नेपाल, नीदरलैंड, अमेरिका, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे, आयरलैंड, ओमान, श्रीलंका, स्कॉटलैंड और यूएई का नाम शामिल है. क्वालीफायर मुकाबले में उम्दा प्रदर्शन करने वाली दो टीमें वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करेंगी.
यह भी पढ़ें- ये हैं दुनिया के मौजूदा 5 धुरंधर, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं सबसे अधिक शतक, टॉप 5 में 2 भारतीय
बताया जा रहा है कि श्रीलंकाई टीम क्वालीफायर मुकाबलों के लिए 10 जून को अफ्रीका रवाना होगी. टीम के साथ पूर्व कप्तान और राष्ट्रीय टीम के सलाहकार कोच महेला जयवर्धने भी रहेंगे. एसएलसी का कहना है, क्वालीफायर मुकाबलों के लिए सीमित सहयोगी स्टाफ भेजी जाएगी. अगर टीम 2023 वर्ल्ड कप में अपनी जगह पक्की करने में कामयाब रहती है तो इसमें और सदस्य जोड़े जाएंगे.
क्वालीफायर मुकाबलों के लिए इस प्रकार है श्रीलंकाई टीम:
दसुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), दिमुथ करुणारत्ने, पथुम निसांका, चरिथ असालंका, धनंजय डि सिल्वा, सदीरा समरविक्रमा, वनिंदु हररंगा, चमिका करुणारत्ने, दुषमंथा चमीरा, कसुन रजीथा, लहिरु कुमारा, महीष तीक्ष्णा, मथीशा पथिराना और दुशन हेमंता.
.
Tags: Sri lanka, Sri Lanka Cricket Team, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : June 09, 2023, 17:06 IST








