राजस्थान के इस अस्पताल में बना देश का पहला आधुनिक कॉक्लियर इंप्लांट ओटी, जानें डिटेल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


 निखिल स्वामी/ बीकानेर. बीकानेर का मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशिलिटी ब्लॉक में एक ऐसा ऑपरेशन थिएटर बनाया गया है. जो पूरी तरह कीटाणु रहित होगा. यह संभवतया देश का पहला डेडिकेटेड कॉक्लियर इंप्लांट मॉड्यूलर ओटी होगा. इसके लिए सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी नेसुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में अंतरराष्ट्रीय मानकों पर बने कॉक्लियर इंप्लांट मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर का उद्गाटन किया गया.

आपके शहर से (बीकानेर)

ईएनटी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर गौरव गुप्ता ने बताया कि प्राचार्य डॉक्टर सोनी के मार्गदर्शन एवं उनके कुशल प्रबंधन से इस मॉड्यूलर ओटी में कॉक्लियर इंप्लांट के लिए अतिआधुनिक उपकरण उपलब्ध करवाये गये है. जिसमें मरीज की सर्जरी के दौरान सुरक्षा के लिए इतने आधुनिक उपकरणों को उपलब्ध करवाया गया है इसके अंतर्गत एडवांस नर्व मॉनिटर सिस्टम शामिल है, जिससे ऑपरेशन के दौरान मरीज की फेशियल नर्व को बचाया जाता है.

एसएसबी अधीक्षक एवं पीडीयाट्रीय सर्जरी के विभागाध्यक्ष डॉक्टर गिरिश प्रभाकर ने बताया कि इस ओटी में लेमिनर ऐयर फ्लो होता है इसके तहत ओटी का वातावरण किटाणु रहित रहता है, इस ओटी की दिवारें एवं फर्श की निर्माण इस प्रकार किया गया है जिससे यहां पर कीटाणु नहीं पनप पाएंगे.इस ओटी में फर्श को इस प्रकार बनाया गया है जिसमें बिजली के करंट से बचाव रहेगा. इसके अतिरिक्ति इस ओटी में एचडी कैमरे लगे हूए है जिसकी ऑडिया विजूअल रिकॉर्डिंग की सुविधा उपलब्ध है तथा ऑपरशन के दौरान एचडी मोनीटर्स के माध्यम से लाइव डिस्प्ले देखा जा सकता है.

डॉ. गौरव गुप्ता ने किया 164वां सफल कॉक्लियर इंप्लांट

डॉक्टर गौरव गुप्ता ने बताया कि उद्गाटन हुए मॉड्यूलर ओटी में पौने चार वर्ष के बच्चे का सफल कॉक्लियर इंप्लांट किया गया है. निश्चेतन विभाग की डॉक्टर कांता भाटी ने बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान मरीज के बेहोशी के लेवल का परीक्षण ब्रेन एंट्रोपी द्वारा किया गया.

कॉक्लियर इंप्लांट सर्जरी के दौरान इनका रहा सहयोग

ईएनटी विभाग के डॉ. सुभाष, डॉ. नैतिक, निश्चेतन विभाग के डॉ. अंकित, डॉ. दीक्षा, नर्सिंग स्टाफ में मंजूलता, सुमन प्रजापत, सहायक कार्मिक आकाश, राजेश , भवानी शंकर आदि का विशेष सहयोग रहा.

Tags: Hindi news, Local18, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें