UP में दो बहनों ने भाजपा कार्यकर्ता को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, कपड़े भी फाड़े

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पीयूष शर्मा/मुरादाबाद. यूपी के मुरादाबाद में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ महिलाएं एक युवक की पिटाई करती हुई नजर आ रही है. वायरल वीडियो सिविल लाइंस के पीएसी चौराहे का है, जहां पर बुधवार रात दो बहनों ने भाजपा कार्यकर्ता पर छेड़खानी का आरोप लगाकर उसकी पिटाई कर दी. इसके साथ ही उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और उसके कपड़े भी फाड़ दिए.

युवक को बचाने आए लोगों के साथ भी महिलाओं ने मारपीट की. इसी दौरान कई लोगों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 4 लोगों को पकड़कर थाने ले गई, जिनका शांति भंग में चालान किया गया. उधर, युवती की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट में केस दर्ज किया है.

छेड़छाड़ का आरोप लगाकर भाजपा कार्यकर्ता को पीटा

सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने बताया कि बुधवार शाम करीब 6 बजे वह अपनी बहन के घर गई थी. रात करीब 10 बजे वापस लौटते वक्त बहन भी उसके साथ थी. पीएसी तिराहे के पास दोनों बहनों को देखकर अंडे के ठेले पर शराब पी रहे युवकों ने अश्लील फब्तियां कसी. युवती ने विरोध किया तो युवकों ने उनके साथ मारपीट की. हंगामा होने पर मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई.

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और वहां से भाजपा कार्यकर्ता अनुज यादव, वार्ड 7 के पार्षद पंकज शर्मा के बेटे अनुज शर्मा, कलेक्ट्रेट कर्मचारी नंदन नेगी और सुमित को पकड़कर थाने ले गई. इसी बीच सोशल मीडिया पर घटना का एक वीडियो वायरल हुआ. जिसमें छेड़खानी का आरोप लगा रही युवती और उसकी बहन अनुज यादव की पिटाई करती दिखाई दे रही हैं.

Tags: BJP, Latest hindi news, Moradabad News, UP news, Viral video

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें