अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को लेकर गृह मंत्री अमित शाह कर रहे बैठक, जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल समेत आला अधिकारी मौजूद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्‍ली. अमित शाह की अध्यक्षता में गृह मंत्रालय में अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा से संबंधित अहम बैठक शुरू हो गई है. बैठक में जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्‍हा के अलावा मंत्रालय के आला अधिकारी और सेना के वरिष्ठ अफसर भी हिस्सा ले रहे हैं. इस बैठक में अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों की होने वाली तैनाती और इंतजामों को लेकर चर्चा हो रही है. अमरनाथ यात्रा का आयोजन पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार एक जुलाई से होना है. बता दें कि अमरनाथ यात्रा हमेशा से ही आतंकियों के निशाने पर रही है. यही वजह है कि कड़े सुरक्षा बंदोबस्‍त के बीच हर साल अमरनाथ यात्रा का आयोजन किया जाता है. केवल आतंकवाद की दृष्टि से ही नहीं बल्कि अमरनाथ यात्रा के दौरान कड़े सुरक्षा इंतजाम करने की एक वजह और भी है. दरअसल, यह यात्रा दुर्गम पहाड़ी रास्‍तों से होकर गुजरती है. जिसके चलते सुरक्षा बल श्रद्धालुओं को जत्‍थों में भेजते हैं.

Tags: Amarnath Yatra, Amit shah, Lieutenant Governor Manoj Sinha

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें