
हाइलाइट्स
लाल निशान में बंद हुआ सेंसेक्स-निफ्टी
नई दिल्ली. हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में दायरे में कारोबार करता नजर आया और सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद हुए. शुक्रवार के कारोबार में एफएमसीजी, आईटी और मेटल शेयरों पर दबाव रहा जबकिपीएसई, इंफ्रा, रियल्टी इंडेक्स हल्की बढ़त पर देखने को मिला. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 223.01 अंक यानी 0.35 फीसदी की गिरावट के साथ 62,625.63 के स्तर पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 71.10 अंक यानी 0.38 फीसदी की गिरावट के साथ 18563.40 के स्तर पर बंद हुआ.
शुक्रवार के कारोबार में Hero MotoCorp, Divis Laboratories, Tata Steel, HDFC Life और Eicher Motors निफ्टी के टॉप लूजर रहे जबकि IndusInd Bank, Axis Bank, L&T, Adani Enterprises और Power Grid Corporation निफ्टी के टॉप गेन रहे.
गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार
पिछले कारोबारी सत्र में, बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 294.32 अंक यानी 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ 62,848.64 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी 91.85 अंक यानी 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 18,634.55 के स्तर पर बंद हुआ था.
.
FIRST PUBLISHED : June 09, 2023, 15:58 IST








