02

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली की बात करें, तो उन्होंने वनडे में 46, टेस्ट में 28 और टी20 इंटरनेशनल में एक शतक लगाया है. हालांकि 34 साल के कोहली अंतिम 25 टेस्ट में सिर्फ एक ही शतक लगा सके हैं. यानी उनका प्रदर्शन इस दौरान टेस्ट में औसत रहा है. 2 जनवरी 2020 से टेस्ट के रिकॉर्ड को देखें, तो इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट ने सबसे अधिक 12 शतक ठोके हैं. (AP)
Author: Up Head Line
Views: 28








