World Accreditation Day: भारत में कॉलेज/यूनिवर्सिटी को कौन मान्यता देता है? कैसे बांटी गई जिम्मेदारी?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली (Higher Education Accreditation Bodies). भारत में उच्च शिक्षा पर काफी जोर दिया जाता है. उसमें लगातार सुधार करते रहने और कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थानों को मान्यता देने और उनकी मॉनिटरिंग करने के लिए कई निकाय बनाए गए हैं. इससे एक पार्दर्शी सिस्टम को फॉलो करने में मगग मिलती है.

आज यानी 09 जून 2023 को दुनिया भर में विश्व प्रत्यायन दिवस मनाया जा रहा है (World Accreditation Day). भारत में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग के अधीन भारतीय गुणवत्ता परिषद (Quality Council of India, QCI) प्रत्यायन दिवस मनाता है. जानिए भारत के 11 प्रत्यायन निकायों के बारे में.

1- विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC)
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) देश के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों, राज्य विश्वविद्यालयों, डीम्ड विश्वविद्यालयों और निजी विश्वविद्यालयों व इनसे संबद्ध महाविद्यालयों को मान्यता देता है. यूजीसी इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट्स में पढ़ाए जाने वाले विभिन्न यूजी, पीजी, रिसर्च कोर्सेस को मान्यता देने, दाखिले की प्रक्रिया, फीस, परीक्षाओं के आयोजन और डिग्री दिए जाने को लेकर नियम बनाता है.

2- राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC)
NAAC देश के विभिन्न उच्च शिक्षा संस्थानों की परफॉर्मेंस को विभिन्न मानकों पर रैंक देता है. जो भी उच्च शिक्षा संस्थान NAAC से प्रत्यायन के लिए आवेदन करता है, उसका मूल्यांकन विभिन्न विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलर करते हैं. केंद्र या राज्य सरकारों से फाइनेंशियल हेल्प लेने के लिए NAAC द्वारा मान्यता हासिल करना जरूरी है.

3- अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE)
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) देश के टेक्निकल और मैनेजमेंट कॉलेजों को मान्यता प्रदान करता है. इन क्षेत्रों में देश भर के उच्च शिक्षा संस्थानों में पढ़ाए जाने वाले यूजी, पीजी, आदि कोर्सेस के लिए नियम बनाने और मान्यता देने की जिम्मेदारी एआइसीटीई को सौंपी गई है. आईआईटी के कंपल्सरी कोर्सेस को भी AICTE गाइडलाइंस के अनुसार ड्राफ्ट किया जाता है (AICTE Guidelines).

4- भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU)
विभिन्न विश्वविद्यालयों में संचालित होने वाले कोर्सेस का सिलेबस तैयार करना और फॉरेन यूनिवर्सिटी को भारतीय डिग्री की समकक्षता देना आसान नहीं है. इसके लिए भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU) गठित किया गया है. इसका पंजीकरण 1967 में सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के तहत हुआ था. 1973 में इसका नाम एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (AIU Full Form) कर दिया गया.

5- भारतीय बार परिषद (BCI)
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी और अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों में संचालित होने वाले विभिन्न यूजी, पीजी, डिप्लोमा आदि लॉ कोर्सेस का सिलेबस तैयार करने और इन्हें मान्यता देने का काम बार काउंसिल ऑफ इंडिया यानी बीसीआई करता है (Bar Council of India Rules). बार काउंसिल ऑफ इंडिया में कुल 18 सदस्य होते हैं.

6- राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (NBA)
राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (NBA) देश भर के उच्च शिक्षा संस्थानों में संचालित होने वाले विभिन्न कोर्सेस (न कि संस्थान) को मान्यता देता है (National Bureau of Accreditation). NAAC सामान्य विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को मान्यता देता है, जबकि NBA का काम इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कोर्सेस को मान्यता देना है. इसका ऑफिस नई दिल्ली के प्रगति विहार में स्थित है.

7- भारतीय दंत परिषद (DCI)
दंत चिकित्सा से संबंधित सभी कोर्सेस (बीडीएस, एमडीएस, आदि) को संचालित करने वाले संस्थानों को मान्यता देने, मानक बनाने, डॉक्टर्स के रजिस्ट्रेशन की जिम्मेदारी भारतीय दंत परिषद (DCI) को सौंपी गई है. इसका गठन मार्च, 1949 में किया गया था. इसका हेडक्वार्टर नई दिल्ली में है और इसकी ऑफिशियल वेबसाइट dciindia.org.in है.

8- भारतीय चिकित्सा परिषद (MCI)
भारतीय चिकित्सा परिषद (MCI) देश भर में संचालित होने वाले चिकित्सा शिक्षा संस्थानों को मान्यता देने, यूजी-पीजी आदि कोर्सेस के मानक बनाने, डॉक्टर्स के रजिस्ट्रेशन जैसी जिम्मेदारियां संभालता है. इसकी स्थापना 1933 में हुई थी. 25 सितंबर 2020 को इसे निरस्त कर इसका नाम नेशनल मेडिकल कमीशन (National Medical Commission, NMC) कर दिया गया.

9- भारतीय नर्सिंग परिषद (INC)
भारतीय नर्सिंग परिषद (Indian Nursing Council, INC) नर्सिंग से संबंधित कॉलेजों को मान्यता देने और इनमें संचालित होने वाले विभिन्न यूजी, पीजी, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स का मानक तय करता है (Nursing Courses). इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी https://nrts.indiannursingcouncil.gov.in/ पर चेक कर सकते हैं.

10- भारतीय फार्मेसी परिषद (PCI)
भारतीय फार्मेसी परिषद (PCI) देश के विभिन्न उच्च शिक्षा संस्थानों में फार्मेसी से संबंधित कोर्सेस (डी.फार्मा, बी.फार्मा, एम.फार्मा, फार्म डी.) को मान्यता देने, मानक का निर्धारण करने और प्रोफेशनल प्रैक्टिस के लिए रजिस्ट्रेशन का कार्य करता है. इसकी स्थापना 4 मार्च 1948 को की गई थी. फिलहाल डॉ. मोंटू एम. पटेल भारतीय फार्मेसी परिषद के अध्यक्ष हैं.

11- राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (NCTE)
राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (NCTE) टीचिंग इंस्टीट्यूट्स और वहां संचालित होने वाले विभिन्न कोर्सेस (बीएड एमएड, डीएलएड, आदि) को मान्यता देने और उनके मानक निर्धारित करने का काम करता है. इसकी स्थापना 1995 में की गई थी (National Council for Teacher Education). इसका हेडक्वार्टर भी नई दिल्ली में है.

ये भी पढ़ें:
3 तरह की होती है सिविल सर्विस, अच्छी रैंक पर बनते हैं IAS-IPS, चेक करें डिटेल्स
कॉलेज से शुरू की तैयारी, तीसरे प्रयास में हुईं सफल, सोशल मीडिया से बनाई दूरी

Tags: College education, Medical Education, Ugc, University education

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें