काम की खबर: डिफेंस में जाने के सपने को साकार करेगा यह कोर्स, फीस भी बेहद कम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


 विशाल भटनागर/मेरठ. जो युवा शिक्षा के साथ-साथ रक्षा अध्ययन क्षेत्र में जाने का सपना संजोए हैं और ऐसे कोर्स की तलाश कर रहें, जिससे उनका यह सपना पूरा हो सके. ऐसे सभी युवाओं के लिए पश्चिम उत्तर प्रदेश का सबसे प्रतिष्ठित मेरठ कॉलेज एक बेहतर विकल्प हो सकता है. जहां छात्र छात्राओं को सरकारी फीस में रक्षा अध्ययन से संबंधित स्नातक, परास्नातक और पीएचडी में अध्ययन कराया जाता है.

रक्षा अध्ययन विभाग के प्रोफेसर डॉ संजय कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में रक्षा क्षेत्र में युवाओं के लिए काफी अवसर हैं. अगर वह स्नातक परास्नातक के साथ-साथ पीएचडी भी कर लेते हैं. तो उनके लिए अपार संभावनाएं हैं. डॉ. संजय बताते हैं कि आर्मी के 60 अधिकारी को यहां से पीएचडी भी ऑडिट की गई है. इसी के साथ ही अन्य अधिकारी भी रिसर्च कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि समय-समय पर राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला और सेमिनार का भी आयोजन किया जाता है. जिसमें आर्मी के वरिष्ठ अफसर छात्र-छात्राओं से मुखातिब होते हैं.

जो युवा मेरठ कॉलेज की रक्षा अध्ययन विभाग में एडमिशन लेना चाहते हैं. उन छात्र-छात्राओं सर्वप्रथम चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मुख्य वेबसाइट https://www.ccsuniversity.ac.in/ccsum/पर जाकर एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा. उसके पश्चात विश्वविद्यालय द्वारा जारी की गई मेरिट के अनुसार ही उनके एडमिशन किए जाएंगे. बताते चलें कि अभी स्नातक में एडमिशन प्रक्रिया चल रही है. जल्द ही पीजी के लिए भी एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. एडमिशन की फीस की बात की जाए तो मात्र 1400 रुपए के हिसाब से छात्रों को फीस देनी पड़ती है, जबकि प्राइवेट और सेल्फ फाइनेंस कोर्स के अंतर्गत यह फीस हजारों रुपए है.

.

FIRST PUBLISHED : June 09, 2023, 15:25 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें