बुलंदशहर में है दुनिया का सबसे पुराना बरगद का पेड़, दूर-दूर से देखने आते हैं लोग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुकेश राजपूत/बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में नरौरा के रामघाट में दुनिया का सबसे पुराना बरगद का पेड़ मौजूद है. धार्मिक दृष्टि से पूजनीय और तमाम औषधीय गुणों से भरपूर बरगद का वृृक्ष सदियों से भारत की आबादी और वनीय क्षेत्रों में पौराणिक और ऐतिहासिक वृक्षों की श्रेणी में रहा है. बुलंदशहर जनपद के नरौरा क्षेत्र के गंगातीर्थ रामघाट के जंगलों में स्थित विशालकाय बरगद का वृक्ष बाटनिकल सर्वे आफ इंडिया, प्रयागराज सेंटर के वैज्ञानिकों ने रोमानिया के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर विश्व के सबसे पुराने बरगद का वृक्ष होने का दावा किया है.

बॉटनिकल सर्वे आफ इंडिया, प्रयागराज सेंटर प्रभारी और वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. आरती गर्ग ने इस बरगद के वृक्ष के नमूने लेकर रेडियोकार्बन तकनीक का प्रयोग किया है. रामघाट स्थित इस बरगद की आयु 500 वर्ष होने के संकेत हैं. इस तरह यह बरगद के पेड़ों में सबसे पुराना बताया गया है. इस पेड़ की इतनी जड़ें और बड़ी-बड़ी शाखाएं हैं कि हर किसी को देखने में ऐसा लगता है जैसे वह किसी जंगल में आ गया हो.

रामघाट क्षेत्र के सिद्धबड़ी पर मौजूद बरगद के पेड़ के बारे में स्थानीय कन्छिलाल ने बताया कि यह पेड़ हजारों वर्ष पुराना पेड़ है. बहुत साधु संत यहां अपनी तपस्या करने आए और यहां से चले गए. यहां प्राचीन काल में भगवान श्री राम, दाऊजी भी आए थे. यहां पर बड़े-बड़े महल बने हुए हैं. पेड़ के नीचे जो लोग अपनी मनोकामना मांगने आते हैं. उनकी मनोकामना पूरी होती हैं. यहां लोग बहुत दूर-दूर से आते हैं. उन्होंने बताया कि वह काफी तीर्थ स्थलों पर घूमे हैं, परंतु उनको इस बरगद के पेड़ जैसा कोई बड़ा बरगद का पेड़ नहीं दिखाई दिया .

.

FIRST PUBLISHED : June 09, 2023, 15:18 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें