फैंस के लिए खुशखबरी! यहां देख सकेंगे Asia Cup और World Cup 2023 की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग, कंपनी ने की घोषणा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी
फ्री में देख सकेंगे एशिया कप और वर्ल्ड कप

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 से पहले रिलायंस (Reliance) कंपनी ने घोषणा की थी कि उनका खुद का ऐप जियो सिनेमा (Jio Cinema) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का लाइव प्रसारण फ्री में करेगा. बेशक फैंस ने पूरे 2 महीने फ्री स्ट्रीमिंग के खूब मजे लिए. जियो ने भी करोड़ो में व्यूअरशिप कमाई. जियो सिनेमा को टक्कर देने के लिए अब हॉटस्टार (Hotstar) ने भी उसी का पैंतरा अपनाया है.

जी हां, हॉटस्टार ने यह घोषणा की है कि वह एशिया कप और वर्ल्ड कप 2023 के सभी मैचों का लाइव प्रसारण फ्री में करेगा. डिज्नी प्लस हॉटस्टार के मलिक ने कहा, “डिजनी प्लस हॉटस्टार भारत में ओटीटी इंडस्ट्री में काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है. हमने जो भी शुरुआत की थी. हम उसे हमारे यूजर के लिए बनाए रखना चाहते हैं. एशिया कप और आईसीसी मेंस वर्ल्ड कप को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने से हमें लगता है कि हम ओवरऑल इकोसिस्टम को तेजी से बढ़ा सकते हैं.”

कंपनी ने जारी की रिलीज 

कंपनी ने एक रिलीज जारी करते हुए बताया कि 50 करोड़ से भी ज्यादा स्मार्टफोन के पास यह मौका होगा कि वह एशिया कप और वर्ल्ड कप की लाइव स्ट्रीमिंग फ्री में देख सकेगा.” बता दें कि यह सेवा सिर्फ फोन यूजर्स को ही दी जाएगी. आप लैपटॉप पर इसका मजा नहीं उठा सकेंगे.

VIDEO: मिचेल स्टार्क की गेंद पर टूटने से बची केएस भरत की कोहनी, अजिंक्य रहाणे के साथ मैदान पर डटे

रिलायंस ने जीती थी इंडियन प्रीमियर लीग की बिड

बता दें कि रिलायंस ने साल 2023 से 2027 तक के आईपीएल स्ट्रीमिंग की बिड को जीत लिया है. जो पहले हॉटस्टार के पास हुआ करती थी. रिलायंस ने इसे करीब 20000 करोड़ रुपए से भी ज्यादा में खरीदा था. हॉटस्टार ने इसे देखते हुए एशिया कप और वर्ल्ड कप की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग करने की घोषणा की है. देखना दिलचस्प होगा कि वह इसमें कितनी कामयाब होती है और आईपीएल के मुकाबले इसमें व्यूअरशिप कितनी आती है.

Tags: Asia cup, Live Streaming, World cup 2023

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें