बदलने वाला है इलेक्ट्रिक कार मार्केट का गेम, महिंद्रा ने कर ली तैयारी, टाटा से छिनेगा ताज !

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

महिंद्रा के नए प्रोडक्ट्स ईवी मार्केट में गेमचेंजर हो सकते हैं.
कंपनी लंबे समय से कई नए ईवी मॉडल पर काम कर रही है.
मार्केट में महिंद्रा की सीधी टक्कर टाटा मोटर्स से होने वाली है.

नई दिल्ली. इस साल की शुरुआत में Mahindra & Mahindra ने भारत में XUV400 इलेक्ट्रिक SUV पेश की थी. घरेलू एसयूवी निर्माता वर्तमान में कई जीरो एमिशन प्रोडक्ट्स पर काम कर रहा है और उनमें से ज्यादातर को पिछले साल कंपनी ने कॉन्सेप्ट वर्जन में पेश कर दिया था . XUV.e और BE रेंज के तहत ई-एसयूवी की आगामी लाइनअप को एक डेडिकेटेड स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा.

ब्रांड ने अगस्त 2022 में सभी इलेक्ट्रिक एसयूवी के टेंटिटिव लॉन्च टाइमलाइन की भी पुष्टि कर दी थी. Mahindra XUV.e8 सबसे पहले दिसंबर 2024 में लॉन्च होगी और यह INGLO आर्किटेक्चर पर आधारित होगी. इसके बाद अप्रैल 2025 में Mahindra XUV.e9 और अक्टूबर 2025 में BE.05 आएगी.

यह भी पढ़ें : अर्टिगा हुई पुरानी, नई 7 सीटर ला रही मारुति, कम दाम में मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर्स

टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई
Mahindra BE.05 को हाल ही में पहली बार पब्लिक रोड्स पर टेस्टिंग करते हुए देखा गया है. स्पॉट किया गया मॉडल हैवी कैमोफ्लॉज से लैस था. लेकिन, फ्रंट फेसिया के डिजाइन एलिमेंट्स काफी विजिबल हैं. प्रोटोटाइप को बम्पर पर डमी लाइट्स के साथ फिट किया गया है और जिसके बीच में एक स्लिम एयर इनटेक देखा जा सकता है. यह 2024 में आने वाले Tata Curvv से इसकी सीधी टक्कर होगी.

यह भी पढ़ें : 30,000 लोगों ने बुक कर डाली मारुति की नई एसयूवी, लॉन्च होते ही हो गई ‘सुपरहिट’, सभी वेरियंट्स की प्राइस लिस्ट

कन्फर्म फीचर्स
Mahindra BE.05 कॉन्सेप्ट के इंटीरियर में डुअल टचस्क्रीन लेआउट, टू-स्पोक फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, रोटरी कंट्रोल और गियर सेलेक्टर, ग्रे और बेज केबिन थीम, एडजस्टेबल हेडरेस्ट, बकेट सीट दी गई हैं. टेस्ट म्यूल सी-शेप के LED हेडलैम्प्स, एक स्वूपिंग बोनट स्ट्रक्चर, एक हैवी रेक वाली फ्रंट विंडशील्ड, टोन्ड-डाउन व्हील्स, स्क्वायर-ऑफ व्हील आर्च जैसे फीचर्स कन्फर्म करता है. इसमें फ्लश-टाइप डोर हैंडल भी हो सकते हैं. कार का रियर को अभी तक देखा नहीं गया है. आने वाले समय में इस कार के बारे में ज्यादा जानकारी सामने आएगी.

Tags: Auto News, Car Bike News, Tata Motors

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें