Asia Cup के बाद पाकिस्तान को लगा एक और झटका, ICC चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी भी छीनेगा: रिपोर्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

साहिल मल्होत्रा

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अभी एशिया कप की मेजबानी को लेकर फंसा हुआ है. उसे टूर्नामेंट की मेजबानी मिली हुई है, लेकिन बीसीसीआई ने टीम को पाकिस्तान से भेजने से मना कर दिया है. इसके बाद पीसीबी के चेयरमैन नजम सेठी ने हाईब्रिड मॉडल पर टूर्नामेंट कराने का प्रस्ताव एशियन क्रिकेट काउंसिल को दिया. बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड हाईब्रिड मॉडल को नकार चुके हैं. इस बीच अब खबर आ रही है कि आईसीसी 2025 में पाकिस्तान में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी को भी शिफ्ट कर सकता है. यह पाकिस्तान के लिए बड़े झटके से कम नहीं होगा.

News18 CricketNext की खबर के अनुसार, पाकिस्तान की जगह 2025 चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी संयुक्त रूप से वेस्टइंडीज और अमेरिका को दी जा सकती है. इससे पहले 2024 में होने वाले वेस्टइंडीज-अमेरिका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को इंग्लैंड शिफ्ट किए जाने की बात सामने आई थी. अमेरिका में अभी क्रिकेट के मैदान आईसीसी के स्टैंडर्ड के लिए फिट नहीं हैं. टी20 वर्ल्ड कप के अमेरिका से शिफ्ट होने से उसे चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी के लिए एक साल का समय मिल जाएगा. पाकिस्तान को आईसीसी इवेंट हटने के बदलने में कुछ मुआवजा मिल सकता है.

बोर्ड के बीच चल रही है चर्चा
रिपोर्ट के अनुसार, टी20 वर्ल्ड और चैंपियंस ट्रॉफी के वेन्यू में बदलाव को लेकर अभी विभिन्न बोर्ड के बीच चर्चा चल रही है. इसमें आईसीसी भी शामिल है. आईसीसी के अगले ब्रॉडकॉस्टर भी इससे सहमत हैं. वेस्टइंडीज में 2007 में वनडे वर्ल्ड कप के मुकाबले खेले गए थे. टीम इंडिया तब पहले राउंड में बाहर हो गई थी और आईसीसी को बड़ा नुकसान हुआ था. लेकिन ब्रॉडकॉस्टर इंडियन प्राइम टाइम को प्राथमिकता चाहते हैं. मालूम हो कि 1996 वर्ल्ड कप के बाद पाकिस्तान में किसी आईसीसी टूर्नामेंट के मुकाबले नहीं खेले गए हैं.

टीम से हुआ बाहर, BCCI ने फिर कॉन्ट्रैक्ट छीना, अचानक एंट्री और अब WTC Final में कंगारुओं से लड़ रहा

जुलाई में होनी है बैठक
जिन देशों को आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी मिली है, उन देशों ने अब तक मेजबानी के समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं. डरबन में जुलाई में होने वाली वार्षिक बैठक पर इस प्रक्रिया को शुरू किया जा सकता है. आईसीसी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इसके लिए तैयार कर सकता है. इसके बदले उसे मुआवजा दिया जा सकता है.

Tags: Asia cup, Champions Trophy, ICC, Pakistan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें