‘दूल्हा-दुल्हन नहीं बनाएंगे संबंध…’ विदाई से पहले ससुर ने तीन रखी शर्तें; जानें पूरा माजरा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट- शाश्वत सिंह

झांसी. झांसी में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. जहां दुल्हन की विदाई से ऐन पहले दुल्हन के पिता ने कुछ ऐसी शर्ते रख दी कि दूल्हे को वापस लौटना पड़ा. विदाई के समय दुल्हन के पिता ने तीन शर्ते रख दी जिसे सुनकर सबके होश उड़ गए और दूल्हे ने बारात वापस ले जाने का फैसला लिया. 3 शब्दों में से एक शब्द तो यह भी थी कि दूल्हा और दुल्हन कभी भी शारीरिक संबंध नहीं बनाएंगे.

यह पूरा मामला झांसी जिले के बरुआसागर क्षेत्र में आने वाले सिनौरा गांव का है. यहां के रहने वाले मानवेंद्र की शादी गुरसराय में रहने वाली एक लड़की से तय हुई थी. शादी को लेकर मानवेंद्र और उनके घर वाले बेहद खुश थे. हर तरफ तैयारियां चल रही थी. दोनों पक्ष बरुआसागर में बने एक मैरिज हॉल में पहुंचे. शादी की सभी रस्में निभाई गई. जब विदाई का समय आया तो दुल्हन के मुंह बोले पिता ने तीन शर्ते रख दी. इसमें पहली शर्त यह थी कि दूल्हा और दुल्हन कभी भी शारीरिक संबंध नहीं बनाएंगे. दूसरी शर्त यह थी कि दुल्हन अपनी छोटी बहन को अपने साथ ससुराल लेकर जाएगी.

दूल्हे ने किया इंकार तो दुल्हन लौट गई मायके
तीसरी चौंकने वाली शर्त यह थी कि दुल्हन का मुंह बोला पिता कभी भी उसके ससुराल जा पाएगा और कोई उससे सवाल नहीं पूछेगा. इन तीनों शर्तों को सुनकर दूल्हा मानवेंद्र सकते में आ गया और इन शर्तों को मानने से इनकार कर दिया. इसके बाद दुल्हन ने ससुराल जाने से मना कर दिया और अपने पिता और बहन के साथ वापस लौट गई. अब यह शादी पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है.

Tags: Amazing news, Jhansi news, Marriage news, UP news, Wedding Function, झांसी

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें