Chitrakoot News: पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष, वीडियो हुआ वायरल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अखिलेश सोनकर/चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया. जिसमें दोनों पक्षों की तरफ से चले लाठी-डंडे और पथराव की वजह से दोनों पक्षों से कुल 7 लोग घायल हो गए हैं. मारपीट और पथराव का वीडियो वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गये है .जो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. वहीं घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को मेडिकल परीक्षण कराने के बाद दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच करना शुरू कर दिया है.

दरअसल मामला कर्वी कोतवाली के पीछे जगदीश गंज मोहल्ले का है. जहां पुरानी रंजिश के चलते निक्की और विक्की नाम के दो भाइयों का विवाद आसाराम नाम के लड़के के साथ चल रहा था. इसी दौरान बीते दिन किसी बात को लेकर दोनों के बीच आपस में मारपीट होने लगी और देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग दर्जनों की तादाद में वहां इकट्ठा हो गए, जिसके बाद दोनों पक्षों की तरफ से जमकर लाठी-डंडे और पथराव होने लगा. इस दौरान एक पक्ष से 3 लोग घायल हो गए हैं तो दूसरे पक्ष से 4 लोग घायल हो गए.

दोनों पक्ष से 7 लोग घायल
वहीं इस मामले में कर्वी कोतवाली के थाना अध्यक्ष गुलाब त्रिपाठी का कहना है कि किसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है जिसमें दोनों पक्षों से कई लोग घायल हुए हैं. दोनों पक्षों की तहरीर लेकर क्रॉस केस दर्ज किया गया है और घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है सीसीटीवी फुटेज की मदद लेकर मामले की जांच की जाएगी. ऐसे में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

.

FIRST PUBLISHED : June 09, 2023, 09:50 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें