JSSC Recruitment 2023: झारखंड में 50000 शिक्षकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, जानें वेतन-आवेदन डेट समेत सबकुछ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिखा श्रेया/रांची. झारखंड में टेट पास (TET Exam) अभ्यर्थी सरकारी शिक्षक बनने के लिए कई वर्षों से इंतजार कर रहे थे, अब उनका इंतजार खत्म होने को है. बीते दिनों हेमंत सोरेन कैबिनेट ने प्रारंभिक स्कूलों में 50,000 सहायक आचार्य की नियुक्ति को हरी झंडी दे दी है. इस महीने में ही झारखंड कर्मचारी चयन आयोग इसके लिए विज्ञापन भी निकाल देगा.

कैबिनेट की बैठक में प्रारंभिक स्कूलों के लिए सहायक आचार्य (नियुक्ति प्रोनन्ति व सेवा शर्त, संशोधन) नियमवाली 2023 को मंजूरी दे दी गई है. इससे अब जल्द ही प्राथमिक व मॉडल स्कूलों में 50,000 सहायक आचार्य की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. यह दो फेज में होगी. पहले फेज में जहां 25,996 सहायक आचार्य और दूसरे फेज में 24,004 सहायक आचार्य की नियुक्ति की जाएगी.

इनको मिलेगा पहला मौका
जानकारी के अनुसार, 2016 में टेट पास किए हुए 53 हजार अभ्यर्थियों को बहाली में पहला मौका मिलेगा. 2016 के अलावा 2013 टेट पास वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे. इसे देखते हुए अब अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट भी दी जा सकती है यानी लंबे समय से टेट पास अभ्यर्थी का इंतजार अब खत्म होने वाला है. वहीं, वेतन की बात करें तो इनकी नियुक्ति 5200-20,200 के वेतनमान व 2400-2800 के ग्रेड पे पर होगी. बता दें कि पहले इनका वेतनमान 9300-34,800 और ग्रेड पे 4200 रुपये पर होता था. इस आधार पर नियुक्त होने वाले सहायक आचार्य को 28,000 रुपये का वेतन मिलेगा. वहीं, पुराने वेतनमान वाले शिक्षकों को नियुक्ति के समय 40,000 रुपये मिलते थे.

जुलाई से शुरू हो सकती है ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
जानकारी के अनुसार, कैबिनेट की मंजूरी के बाद स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग जून के दूसरे हफ्ते में कार्मिक विभाग को नियुक्ति की अनुशंसा भेज सकता है. इसके बाद शिक्षा विभाग से अनुशंसा मिलने पर कार्मिक विभाग जेएसएससी को नियुक्ति की अधियाचना भेजेगा. इसके बाद जेएसएससी नियुक्ति का विज्ञापन जारी करेगा. खबरों की मानें तो जेएसएससी जुलाई से ऑनलाइन आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू कर सकता है.

.

FIRST PUBLISHED : June 09, 2023, 09:48 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें