रिपोर्ट- शिखा श्रेया
रांची. सर्राफा बाजार में आज सोने व चांदी के भाव में अच्छी-खासी गिरावट देखी जा रही है. लिहाजा सोने में निवेश करने के लिए अच्छा समय है. झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 56,550 रुपए व 24 कैरेट 10 ग्राम सोने के भाव 59,380 रुपए तय की गयी है. वहीं, चांदी प्रति किलो 77,700 रुपए के भाव से बेची जाएगी.
सर्राफा व्यापारी व इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) के सदस्य मनीष शर्मा ने News18 Local को बताया सोने व चांदी के भाव में गिरावट देखी गयी हैं. प्रति किलो चांदी के दर में आज 100 रुपए की गिरावट देखी गयी हैं. आज चांदी प्रति किलो 77,700 रुपए के भाव से बेची जाएगी. जबकि कल (गुरुवार) शाम तक चांदी 77,800 रुपए की दर से बिक्री की गई है.
आपके शहर से (रांची)

10 जून को कालाष्टमी, करें काल भैरव की पूजा…मिटेंगे कष्ट! देवघर के ज्योतिषी से जानें उपाय

Army Land Case में ED की बड़ी कार्रवाई, बंगाल के 2 और कारोबारी गिरफ्तार, अब तक 10 धरे गए

Panchak June 2023: कल से शुरू होंगे पंचक, भूलकर भी ना करें ये काम, देवघर के ज्योतिषी से जानें सबकुछ

Ranchi News: शहर में धूम मचा रही कोलकाता की आलू बिरयानी, स्वाद के दीवाने हैं लोग, जानें लोकेशन

बिहार: Vande Bharat Express के लिए रेलकर्मियों की ट्रेनिंग शुरू, जानिए पटना-रांची के बीच कब से शुरू होगा परिचालन

Weather Update: गोड्डा में जल्द मिलेगी भीषण गर्मी से राहत! यहां जानें पूर्वानुमान

Gumla News : छात्र मोबाइल से चोरी कर दे रहा था परीक्षा, प्रोफेसर ने पकड़ा तो लड़कों ने कर दी पिटाई

गांव पहुंचा शव तो घर तक से नहीं निकले लोग, थानेदार ने अर्थी को दिया कंधा, कराया अंतिम संस्कार

Gumla News : नक्सली संगठन को आर्म्स सप्लाई करने वाले गिरोह का खुलासा, 3 लोग गिरफ्तार

झारखंड की सबसे बड़ी गौशाला में एंबुलेंस से लेकर AC तक की एडवांस सुविधाएं, 400 गाय की हो रही सेवा

प्रेमी ने दिया धोखा…फिर भी केस दर्ज नहीं करा रही युवती, शादी की जिद लेकर धरने पर बैठी
सोने का भाव घटे
मनीष शर्मा ने बताया, 22 कैरेट व 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम के भाव में करीब 400 रुपए की गिरावट देखी गयी हैं. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 56,950 रुपए बिका. आज इसकी कीमत 56,550 रुपए तय की गई है. यानी दाम में 400 रुपए की गिरावट देखी गयी हैं. वहीं, गुरुवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 59,800 रुपए के भाव से खरीदा. आज इसकी कीमत 59,380 रुपए तय की गयी है. यानी भाव में 420 रुपए की गिरावट देखी गयी हैं.
मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी का भाव
IBJA की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या www.ibjarates.com पर देख सकते हैं.
.
Tags: Gold price News, Gold Price Today, Jharkhand news, Marriage news, Ranchi news, Silver Price Today
FIRST PUBLISHED : June 09, 2023, 09:11 IST








