Summer Plants: गर्मियों में रूम को ठंडा रखने के लिए लगाएं 5 इंडोर प्‍लांट, घर रहेगा फ्रेश और कूल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

एलोवेरा नेचुरल तरीके से कमरे को ठंडा करने का काम कर सकता है.
फाइकस ट्री कमरे में नमी बनाए रखने में काफी मदद करते हैं.

Heat-Resistant Plants For Summer: तेज धूप और गर्मी की वजह से हर कोई परेशान है. कई लोगों के घरों में भी दोपहर की तीखी धूप से दीवार व छत गर्म हो रहे हैं और लोगों को कमरे में भी गर्मी से राहत नहीं‍ मिल रही. ऐसे में लोग एसी या कूलर चलाकर घर को ठंडा तो कर रहे हैं लेकिन बिजली के बढ़ते बिल की चिंता भी उन्‍हें सता रही है. कुछ नेचुरल तरीके हैं जिनकी मदद से आप अपने रूम के टेम्‍परेचर को कम कर सकते हैं और फ्रेश महसूस कर सकते हैं. आपको बता दें कि कई ऐसे पेड़ पौधे हैं जो अपने आसपास के तापमान को कम करने का काम बड़ी ही आसानी से करते हैं. इन पौधों को आप अपने कमरों में रख सकते हैं और गर्मी को कम कर सकते हैं.

तापमान कम करने वाले पौधे

एलोवेरा
नर्सरी लाइव
के मुताबिक, एलोवेरा का पौधा स्किन पर किसी तरह के जलन को तो शांत करता ही है, ये तापमान को कम रखने में भी मदद कर सकता है. दरअसल, एलोवेरा हवा से टॉक्सिक चीजों को हटाने और ऑक्‍सीजन लेवल को बढ़ाने का काम तेजी से करता है. इस तरह प्राकृतिक तरीके से यह कमरे को ठंडा कर सकता है.

बेबी रबर प्‍लांट
बेबी रबर (Rubber) प्‍लांट आसानी से वातावरण में मौजूद कार्बन डाइऑक्‍साइड को अवशोषित करता है और ऑक्‍सीजन की मात्रा को बढ़ाता है. जिससे हीट लेवल अपने आप कम होने लगती है. यही नहीं, ये इन्‍फ्लामेशन को कम करने में भी मदद करता है.

ये भी पढ़ें: आम को घर पर करना है लम्बे समय तक स्टोर, अपनाएं 5 आसान तरीके, फ्रेशनेस भी रहेगी बरकरार

गोल्‍डन पोथोज
गोल्‍डन पोथोज (Golden Pothos) भी हवा को ठंडा करने में काफी कारगर पौधा है. यह दरअसल मनी प्‍लांट का ही एक प्रकार है, जो एयर से धूल और कार्बन को तेजी से फिल्‍टर करने का काम करता है.

ये भी पढ़ें: स्विच बोर्ड हो गए हैं काले-गंदे और चिकने, 5 तरीकों की लें मदद, चुटकियों में हो जाएंगे नए जैसे क्लीन

फाइकस
फाइकस ट्री (Ficus tree) को आप आसानी से गमलों में लगा सकते हैं और रूम में रख सकते हैं. यह प्‍लांट रूम में नमी को बढ़ाता है और हवा को शुद्ध रखता है.

स्‍नेक प्‍लांट
स्‍नेक प्‍लांट (Snake plant) एक बहुत ही कॉमन प्‍लांट है जो घरों में रखा जाता है. यह भी हवा को फ्रेश करने के साथ साथ ऑक्‍सीजन की मात्रा को बढ़ाता है. जिससे आसपास के तापमान में तेजी से कमी आ सकती है.

Tags: Lifestyle, Plantation, Summer, Tips and Tricks

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें