सुबह वॉक करें या शाम को, अगर 5 बातों का नहीं रखेंगे ध्यान तो नहीं घटेगा वजन, तुरंत सुधारें गलतियां

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

वॉक करने से शरीर की कैलोरी बर्न होती है और वजन घटाने में मदद मिल सकती है.
वॉक करने से शरीर फिट और तंदुरुस्त रहता है. बीमारियों का जोखिम कम हो जाता है.

Most Common Walking Mistakes: वजन घटाने के लिए अक्सर लोगों को वॉक (Walk) करने की सलाह दी जाती है. माना जाता है कि नियमित रूप से वॉकिंग करने से वजन घटाने में मदद मिलती है. यही कारण है कि वेट लॉस की कोशिश कर रहे लोग सुबह और शाम के वॉक करते हुए देखे जा सकते हैं. तमाम लोग वजन घटाने के लिए दिनभर में कई बार वॉक करते हैं, लेकिन फिर भी उनका वजन कम नहीं होता है. अब सवाल उठता है कि इसकी वजह क्या है. एक्सपर्ट की मानें तो इसकी वजह वॉक करते वक्त कुछ गलतियां होती हैं. सही तरीके से वॉक न करने से वेट लॉस की कोशिश कर रहे लोगों की मेहनत बर्बाद हो सकती है. इसके लिए जरूरी है कि वॉकिंग की गलतियों को सुधारा जाए.

नई दिल्ली के न्यूट्रिफाई बाई पूनम डाइट एंड वेलनेस क्लीनिक की फाउंडर पूनम दुनेजा कहती हैं कि वॉकिंग से आपको वजन कम करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है, लेकिन उसका तरीका सही होना चाहिए. वॉक नियमित रूप से होनी चाहिए और कम से कम 30 मिनट तक अच्छी रफ्तार के साथ करनी चाहिए. वॉक के साथ बेहतर डाइट लेना भी बेहद जरूरी है. इन दिनों बातों का ध्यान रखकर वजन को तेजी से कम किया जा सकता है. अगर आप फिजिकल एक्टिविटी और खाने-पीने में लापरवाही करेंगे तो वजन को कम नहीं कर पाएंगे. हेल्दी लाइफस्टाइल भी वजन घटाने के लिए जरूरी है. लोगों को कभी भी वजन घटाने के लिए खाना नहीं छोड़ना चाहिए. बैंलेंस्ड डाइट आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बना सकती है.

वॉक करते वक्त कभी न करें 5 गलतियां

– डाइटिशियन पूनम दुनेजा के अनुसार वजन कम करने के लिए लोगों को नियमित रूप से वॉक करनी चाहिए. अधिकतर लोग इस नियम को तोड़ देते हैं और इससे उनका वजन कम नहीं हो पाता है. सभी को वॉक को अपना डेली रुटीन का हिस्सा बनाना चाहिए. वॉकिंग करते वक्त आपका पोश्चर भी ठीक होना चाहिए

– अधिकतर लोग बहुत धीरे-धीरे और मोबाइल चलाते हुए वॉक करते हैं, जिससे आपको वॉकिंग का पूरा लाभ नहीं मिल पाता है. वॉक करते वक्त स्पीड का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. लोगों को रोज 30 मिनट तक ब्रिस्क वॉक यानी तेजी से वॉक करनी चाहिए. इससे आपको वजन घटाने में काफी मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें- क्या आप भी टूथपेस्ट लगाने से पहले ब्रश करते हैं गीला? क्या सच में है नुकसानदायक, डेंटिस्ट ने बताई सच्चाई

– वॉक करते समय बहुत से लोग स्नैक्स खाते रहते हैं या वॉक करने के बाद शुगरी ड्रिंक्स पीते हैं. ऐसा करना नुकसानदायक होता है. इससे आपका वजन घटने के बजाय बढ़ सकता है. ऐसे में कोशिश करनी चाहिए कि वॉक करते वक्त खाने पीने से बचें और हमेशा हेल्दी चीजों का सेवन करें.

– तमाम लोगों को आप स्टाइलिश ड्रेस और फुटवियर पहनकर वॉक करते हुए देख सकते हैं, जो सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है. वॉक करते वक्त आपकी ड्रेस और जूते सिंपल व कंफर्टेबल होने चाहिए. हील वॉक करने से बचना चाहिए वरना वजन कम नहीं होगा.

यह भी पढ़ें- ब्रेकफास्ट में शामिल करें 5 प्रोटीन रिच फूड्स, अंडा खाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, दिनभर रहेगी भरपूर एनर्जी

– वॉक करने वाले तमाम लोग सोचते हैं कि अगर वह खाना खाएंगे तो उनका वजन बढ़ जाएगा, लेकिन खाना स्किप करना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है. ऐसे में वॉकिंग के साथ बेहतर डाइट जरूरी है. वॉकिंग और डाइट का सही कॉन्बिनेशन वजन घटाने में कारगर साबित हो सकता है. इसके लिए डाइटिशियन की सलाह ले सकते हैं.

Tags: Health, Health tips, Lifestyle, Trending news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें