
हाइलाइट्स
मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट है ऐपल का Vision Pro
लगभग 2,88,700 रुपये है इसकी प्रोडक्ट की कीमत
इसे आंखों और उंगलियों से ही किया जा सकता है कंट्रोल
नई दिल्ली. टेक्नोलॉजी की दुनिया में iPhone बनाने वाली कंपनी ऐपल (Apple) का डंका बज रहा है. बीते सोमवार को ऐपल ने वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC 2023) में एक ऐसा करिश्मा प्रोडक्ट लॉन्च कर दिया, जिसके बारे में हमने केवल हॉलीवुड की फिल्मों में ही देखा-सुना था. इस प्रोडक्ट का नाम है ऐपल विजन प्रो हैडसेट (Apple Vision Pro Headset). यह प्रोडक्ट अनोखा और करिश्माई इसलिए है क्योंकि ये स्पेशल कम्प्यूटर डिजिटल कंटेंट को फिजिकल वर्ल्ड के साथ जोड़ देता है. मतलब आपने ये हैडसेट लगा लिया तो फिर आप वर्चुअल मोबाइल और वर्चुअल टीवी जैसी चीजों को ऑपरेट कर सकते हैं. मतलब दीवार पर टीवी नहीं लगा है, फिर भी आप टीवी देख सकते हैं.
गूगल ने भी कुछ समय पहले गूगल ग्लास के नाम से लगभग ऐसा ही प्रोडक्ट बाजार में उतारा था, जो फ्लॉप हो गया और कंपनी को उसे बंद करना पड़ा. पर ये हैडसेट उससे काफी अलग लग रहा है. इस अद्भुत हैडसेट के लॉन्च होते ही टेक की दुनिया में सनसनी है. इस पर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा भी हैरान रह गए हैं. उन्होंने टीवी बनाने वाली बड़ी कंपनियों से पूछा है कि अब वे कंपनियां क्या करेंगी?
Apple के CEO टिम कुक ने ट्विटर पर Apple Vision Pro के एडवर्टाइजमेंट फिल्म को पोस्ट किया है. इस पर आनंद महिंद्रा ने रिएक्ट किया है. उन्होंने कुछ सवाल किए हैं.
ये हैं वो सवाल
आनंद महिंद्रा ने भविष्य में टीवी के अस्तित्व पर एक महत्वपूर्ण सवाल किया है. उन्होंने पोस्ट किए ट्वीट में लिखा है कि क्या ये बड़ी स्क्रीन वाले टीवी डिस्प्ले के खत्म होने का संकेत है? सैमसंग और सोनी के बोर्डरूम में इसके जवाब में क्या तैयारी चल रही होगी…वहीं लोगों द्वारा मूवी और स्पोर्ट्स मैच देखने का क्या होगा? क्या अब इसकी जगह हेडसेट पहने एक कमरे से भरे ज़ोम्बी ले लेंगे?
Does this signal the death of large screen TV displays? Wonder what the boardrooms at Samsung & Sony plotting in response… And what about community-watching of movies & sports matches? Will that now be replaced by a roomful of zombies wearing headsets? https://t.co/qQa8vwuy6Q
— anand mahindra (@anandmahindra) June 6, 2023
.
Tags: Anand mahindra, Apple, Tech news, Tech News in hindi
FIRST PUBLISHED : June 07, 2023, 11:51 IST








