टेलीकॉम मिनिस्टर ने भारत के लोगों से की जरूरी अपील, मान लेने में आपका ही फायदा, वरना रोते फिरेंगे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

धोखाधड़ी को रोकने के लिए हाल ही में ‘संचार साथी’ पोर्टल शुरू किया है.
संचार साथी एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-आधारित पोर्टल है
संचार साथी पोर्टल से खोए हुए फोन को ट्रैक किया जा सकता है.

Cyber knowledge. ऑनलाइन चपत लगाने का काम तो काफी समय से चल रहा है, लेकिन अब आपके घर के दरवाजे तक पहुंचकर भी आपको ठगा जा सकता है. पिछले कुछ समय में कई ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जो सोचने पर मजबूर करते हैं. फ्रॉड के बढ़ले मामलों को देखते हुए दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारतीयों से अनुरोध किया है कि वे “अज्ञात नंबरों” से मोबाइल फोन कॉल न उठाएं.

हाल के महीनों में भारत में ऑनलाइन घोटाले के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है. अनजान अंतरराष्ट्रीय नंबरों से कई लोगों को कॉल और मैसेज आ रहे हैं. स्कैमर्स अब व्हाट्सऐप जैसे मैसेजिंग ऐप तक अपनी पहुंच बढ़ा रहे हैं. ये फ्रॉड बेफिक्र लोगों को बरगलाते हैं और उनकी गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ कर रहे हैं.

केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि मंत्रालय ने स्पैम कॉल और साइबर धोखाधड़ी को रोकने के लिए हाल ही में संचार साथी पोर्टल शुरू किया है. उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया कि वे केवल उन नंबरों से कॉल का जवाब दें जिन्हें वे पहचानते हैं. उन्होंने कहा कि मंत्रालय द्वारा किए गए उपायों से स्पैम कॉल और साइबर धोखाधड़ी के मामलों में उल्लेखनीय कमी आई है.

ये भी पढ़ें: फिर डाउन हुआ माइक्रोसॉफ्ट 365 का सर्वर, इस साल तीसरी बार आई ऐसी दिक्कत, यूजर्स कर रहे शिकायत

इन्हें डाला ब्लैक लिस्ट में
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, लोगों को कभी भी अनजान नंबरों से आई कॉल को नहीं उठाना चाहिए. मैं प्रत्येक नागरिक से अनुरोध करता हूं कि वे केवल उन नंबरों (टेलीफोन/मोबाइल) से कॉल का जवाब दें जिन्हें वे पहचानते हैं. अश्विनी वैष्णव ने कहा कि उनके मंत्रालय ने स्पैम कॉल और साइबर धोखाधड़ी को रोकने के लिए हाल ही में ‘संचार साथी’ पोर्टल शुरू किया है. 40 लाख से अधिक गलत सिम और 41,000 गलत ‘प्वाइंट ऑफ सेल’ एजेंटों को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया गया है.

क्या है संचार साथी पोर्टल
संचार साथी एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-आधारित पोर्टल है जो यूजर्स को ऑनलाइन दूरसंचार धोखाधड़ी को रोकने में मदद करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, विशेष रूप से खोए हुए या चोरी हुए फोन से संबंधित. पोर्टल में व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा करने और व्यक्तियों को अपने फोन कनेक्शन पर नियंत्रण रखने में सक्षम बनाने के उद्देश्य से कई सुविधाएं हैं. संचार साथी पोर्टल से खोए हुए फोन को ट्रैक किया जा सकता है, साथ ही फोन को ब्लॉक भी किया जा सकता है. भले ही उस फोन में नया सिम कार्ड डाला गया हो. यह सुविधा सुनिश्चित करती है कि डिवाइस को किसी भी नेटवर्क प्रदाता से डिस्कनेक्ट किया जा सकता है.

Tags: Cyber, Cyber Crime, Cyber Fraud, Cyber Knowledge, Cyber ​​Security

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें