
नीरज कुमार/बेगूसराय : बिहार में दो दिवसीय आम महोत्सव शुरू होने जा रहा है. इसमें विभिन्न किस्म के आमों की प्रदर्शनी लगाई जायेगी. वहीं फलों के राजा आम के बेहतरीन किस्म को दिखाकर किसान इनाम भी हासलि कर सकते हैं. वहीं इस प्रतियोगिता में बेगूसराय जिले के 15 किसान हिस्सा लेंगे. इसको लेकर जिला उद्यान पदाधिकारी ने किसानों को रजिस्ट्रेशन कराने की सलाह दी है.
आपकों बता दें कि इस महोत्सव का उद्देश्य राज्य में आम की खेती को बढ़ावा देना है. साथ हीं गुणवत्तायुक्त आम के उत्पादन क्षमता में वृद्धि करना एवं नई किस्मों और तकनीक से बागवानी करने वाले किसानों को अवगत कराने के साथ-साथ आम के निर्यात तथा मूल्य संवर्धन के बारे में आमजनों को जानकारी देना है.
बेगूसराय के 15 किसान महोत्सव में लेंगे हिस्सा
जिला उद्यान पदाधिकारी राजीव रंजन ने बताया 16 से 18 जून तक पटना के ज्ञान भवन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. ऐसे में बेगूसराय जिले के भी 15 किसान हिस्सा लेंगे. इस प्रदर्शनी में 75 प्रकार के आमों के प्रभेदों का प्रदर्शन बिहार के विभिन्न जिलों से आने वाले किसान करेंगे.
प्रदर्शनी में आम प्रेमियों को लंगड़ा, कृष्णभोग, दशहरी एवं अन्य, देर से पकने वाली किस्में जैसे- फजली, सुकुल, सीपिया, चौसा शामिल है. शंकर किस्मों में आम्रपाली, मल्लिका, सिंधु, पूसा अरूणिमा, अंबिका, महमूद बहार, प्रभा शंकर एवं बीजू आम किस्मों को देखने और खरीदने का मौका मिलेगा.
किसान ऐसे ले सकते हैं हिस्सा
बेगूसराय उद्यान पदाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि जिन किसानों को इस प्रदर्शनी में भाग लेना है. वैसे किसान अपने नजदीकी प्रखंड के उद्यान कार्यालय या फिर जिला उद्यान कार्यालय आधार कार्ड और अपने आम की जानकारी के साथ आ सकते हैं. उनका रजिस्ट्रेशन किया जाएगा. वहीं जिले के चयनित 15 किसानों को आने-जाने के साथ-साथ रहने का खर्चा भी विभाग हीं वहन करेगा.
जिला कृषि पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि इस तरह के आयोजन से बिहार में आम उत्पादक किसानों को प्रोत्साहन, प्रोसेसिंग और मार्केटिंग से जुड़ी जानकारी मिलेगी. साथ हीं इसके व्यापार से जुड़े उद्यमियों को भी एक मंच मिलेगा.
.
Tags: Begusarai news, Bihar News in hindi
FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 23:25 IST








