नदी किनारे मिले 3 मानव अंग, पास ही पड़े थे लेडीज कपड़े, पुलिस कर रही इस एंगल से जांच

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


वेद प्रकाश/ऊधम सिंह नगर: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में बौर नदी के किनारे महिला के मानव अंग मिलने से हड़कंप मच गया. मामला केलाखेड़ा थाना क्षेत्र का है. मामले की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. जानकारी मिलने के बाद काशीपुर के एसपी अभय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अंगों को कब्जे में ले लिया. पुलिस के गोताखोरों ने धड़ और अन्य अंगों की खोजबीन की, लेकिन कुछ नहीं मिला.

वहीं बरामद अंगों के पास पड़े कपड़ों के आधार पर माना जा रहा है कि ये दो दिन पूर्व रमपुराकाजी गांव से लापता हुई जोगिंदर कौर के हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. एसपी अभय सिंह ने इस बारे में बताया कि केलाखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली बौर नदी के किनारे दो पैर और एक अन्य अंग मिलने की सूचना पर हमारी पूरी टीम मौके पर पहुंच गई.

मानव अंगों को कब्जे में लेकर धड़ और अन्य अंगों की तलाश में गोताखोर टीम ने नदी में तलाश की. उन्होंने आगे बताया कि ग्राम रमपुराकाजी की रहने वाली जोगिंदर कौर पत्नी पंजा सिंह अपने पांच भाइयों और एक सौतेले भाई के साथ रहती थी. जोगिंदर कौर के भाइयों ने बुधवार को बहन के लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी.

उन्होंने आगे बताया कि पुलिस ने जोगिंदर कौर की तलाश शुरू कर दी थी. गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि बौर जलाशय से करीब 100 मीटर दूरी पर दो पैर और एक अन्य अंग पड़ा है. अंगों के पास ही कपड़े के टुकड़े पड़े हुए थे, जो जोगिंदर कौर के बताए जा रहे हैं. अंग उनके हैं कि नहीं, इस बारे में फोरेंसिक टीम द्वारा जांच की जा रही है.

जल्द होगा खुलासा
एसपी अभय सिंह ने बताया कि घटना स्थल पर गोताखोरों की टुकड़ी, डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक टीम ने पहुंच कर जांच शुरू कर दी है. कहा कि घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की 6 टीमों का गठन किया गया है, जो सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है. जल्द ही खुलासा कर घटना में लिप्त आरोपियों को जेल भेजा जाएगा.

Tags: Butal murder, Crime News, Udhamsinghnagar News, Uttarakhand news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें