Video : थाने पहुंचा युवक पुलिस से बोला-साहब मुझे भांग दिला दो.. वीडियो हुआ वायरल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


कृष्ण गोपाल द्विवेदी/ बस्ती. अभी हाल ही में 31 मार्च को तम्बाकू निषेध दिवस मनाया गया था. जिसमें लोगों से अपील की गई थी की वो तम्बाकू को त्याग कर खुद भी सुरक्षित रहे और पर्यावरण को भी सुरक्षित रखे. लेकिन बस्ती जनपद में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसको जान कर आपके होश उड़ जाएंगे. यहां पर एक युवक भांग की मांग करने के लिए सीधे थाने पर पहुंच गया और पुलिसकर्मियों से भांग दिलाने की मांग करने लगा. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बस्ती जनपद के पैकोलिया थाने में आज एक ऐसा युवक पहुंचा जो पैकोलियां पुलिस से ही भांग दिलाने की मांग करने लगा. युवक का आरोप है की दुकानदार उसको भांग नहीं दे रहा है. जिससे उसकी तबियत खराब हो जा रही है. वीडियो में युवक कह रहा है कि मैं दुकानदार को दुगना पैसा भी दे रहा हूं फिर भी वो मुझे भांग देने को तैयार नहीं हो रहा है. इसलिए साहब मेरा आप लोगों से निवेदन है की आप लोग मुझे भांग दिलवाइए. युवक कहता है भांग गुटखा सब खाने के लिए बनता है. लेकिन मेरे घर वालो के कहने पर दुकानदार मुझे नहीं दे रहा है. इसलिए मैं पुलिस के पास आया हूं.

युवक के भांग मांगने की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. पैकोलिया थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार ने बताया की युवक मानसिक रूप से विछिप्त है. थाने पर आने के बाद उसके घर वालो को सूचना दी गई थी. जिसके बाद घर वाले आकर युवक को ले गए.

.

FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 22:18 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें