सेलेब्स के बीच छाए सेलिब्रिटी फोटोग्राफर रोहित सुलाखे, सोशल मीडिया पर भी मचा रहे हैं बवाल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबईः सोशल मीडिया पर इन दिनों एक सेलिब्रिटी फोटोग्राफर और सिनेमैटोग्राफर की खूब चर्चा हो रही है, जिनका नाम है रोहित सुलाखे. अपने जबरदस्त काम के साथ ही रोहित अपने स्टाइलिश अंदाज से भी सुर्खियां बटोर रहे हैं. रोहित अब तक इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों के साथ काम कर चुके हैं. जिनमें वरुण धवन से लेकर डांस कोरियोग्रफर और फेमस क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा, सोफी चौधरी जैसे सेलिब्रिटी शामिल हैं.

रोहित सुलाखे एक अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफर-सिनेमैटोग्राफर हैं, जिन्होंने अब तक बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों जैसे युविका चौधरी, रणबीर कपूर, सृष्टि रोड़े, वरुण धवन आदि को अपने कैमरे में कैद किया है. अपने हालिया कार्यक्रम में उन्हें जावेद अख्तर को भी अपने लेंस से शूट करने का मौका मिला. उन्होंने यूएई में फैशन इन्फ्लुएंसर गौरी मेहता की शादी जैसी इंटरनेशनल प्रोजेक्ट पर भी काम किया है.

लिस्ट यहीं खत्म ही नहीं होती. रोहित कम उम्र में ही बेहतरीन सेलेब्रिटी फोटोग्राफर बन गए हैं, लेकिन उन्हें क्या और कौन प्रेरित करता है? आइए जानते हैं इस बारे में रोहित का क्या कहना है. “मैं बेंजामिन वॉन वोंग और उनकी फोटोग्राफी शैली का बहुत बड़ा फैन हूं. मुझे उनका एक प्रोजेक्ट देखकर याद आया जहां उन्होंने जलवायु पर एक फोटोशूट किया था और इससे मुझे प्रेरणा मिली है. हालांकि वह चीन से हैं, हम सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर संपर्क में रहते हैं.”

रोहित आगे बताते हैं- ‘उन्होंने अपने एक YouTube वीडियो में मेरी फोटोग्राफी के बारे में साझा करते हुए मेरे बारे में बात की और मैं चाहता हूं कि वह भारत आएं और मैं उन्हें अपना स्टूडियो दिखा सकूं, जहां मैंने उनका बड़ा पोस्टर लगाया था.”

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें