WTC Final: अजिंक्य रहाणे ने कमिंस के चेहरे से छीनी खुशी, अंपायर ने दिया आउट, फिर बैटर पर मुस्कुराई तकदीर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

अजिंक्य रहाणे ने टीम इंडिया को संकट से उबारा.
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बनाए 469 रन.

नई दिल्ली. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final) में ऑस्ट्रेलिया के सामने टीम इंडिया के 2 दिन उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं. गेंदबाजी के लिहाज से रोहित ब्रिगेड ने शुरुआत शानदार की. लेकिन स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड के शतकों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 469 रन का पहाड़नुमा स्कोर खड़ा कर दिया. इसके जिम्मेदारी आई बैटर्स पर तो रोहित और गिल की जोड़ी फेल नजर आई. वहीं, इन फॉर्म विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा का भी जादू नहीं चला. जिसके बाद सभी की नजरें क्रीज पर डटे अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) पर टिकी थी. उन्होंने मिनटों में पैट कमिंस के चेहरे से खुशी छीन ली.

18 महीने के बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल में अपना डंका बजाया था. उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज से सभी को हैरान कर दिया. जिसके बाद उन्हें वर्ल्ड टेस्च चैंपियनशिप फाइनल में भी जगह मिल गई. अब फाइनल में भी अजिंक्य रहाणे पर तकदीर मुस्कुराती नजर आ रही है. अजिंक्य रहाणे को ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने एक शानदार डिलीवरी की, जिससे वह मात खा गए. वहीं, अंपायर ने भी उंगली खड़ी कर दी. जिसके बाद कप्तान सहित टीम के सभी खिलाड़ी उछल पड़े. लेकिन इन खुशियों पर पानी तब फिरा जब अजिंक्य ने रिव्यू के लिए इशारा किया.

पैट कमिंस की खुशियों पर फिरा पानी

VIDEO: लॉर्ड ठाकुर के हाथ लगी सबसे बड़ी मछली, बोल्ड होने के बाद बस देखता रह गया ऑस्ट्रेलियाई धुरंधर

रिव्यू के दौरान पैट कमिंस के पैर को चेक किया गया तो वह काफी लाइन क्रॉस कर गए. रहाणे पर तकदीर मुस्कुराई और उनकी पारी जारी रही. वहीं, दूसरी तरफ पैट कमिंस की खुशियों पर पानी फिरते देर नहीं लगी. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में अपना दबदबा बनाया हुआ है. टीम इंडिया ने 100 के भीतर अपने 4 बैटर्स को खो दिया है. अब अजिंक्य रहाणे और रवींद्र जडेजा टीम को आगे ले जाने की कोशिश में जुटे हैं.

Tags: Ajinkya Rahane, India vs Australia, Pat cummins, WTC Final

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें