कुंदन कुमार/गया. जिले में इन दिनों एक दुल्हन खूब चर्चा में है. चर्चा में इसलिए है क्योंकि शादी के दूसरे दिन ही इसके पति की हत्या हो जाती है. जबकि सातवें दिन इसके प्रेमी (मौसेरे बहनोई) की डेड बॉडी संदेहास्पद स्थिति में मिलती है. पति की हत्या और बहनोई की संदेहास्पद मौत एक दूसरे से जुड़ी हुई हैं. ऐसा पुलिस का मानना है.
कहा जा रहा है की दुल्हन रेवंती कुमारी का मौसेरे बहनोई से अवैध संबंध था. इसकी जानकारी उसके पति अशोक कुमार को हो गई थी. जिस कारण अशोक को रास्ते से हटाने के लिए शादी के दूसरे दिन ही उसकी हत्या करवा दी गई. 31 मई को अशोक की हत्या करने के बाद प्रेमी उपेंद्र यादव की डेड बॉडी 6 जून को संदेहास्पद स्थिति में मिलती है. उपेंद्र के मौत का कारण अभी तक सामने नहीं आया है. पुलिस पूरे मर्डर मिस्ट्री की जांच में जुटी हुई है.
गोपालगंज में यूपी से शराब पीकर आ रहे 46 शराबी गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी और विदेशी मदिरा बरामद
आपके शहर से (गया)

23 जून को पटना में भाजपा विरोधियों की जुटान, तेजस्वी बोले- ऐतिहासिक होगी मीटिंग, बस एक नेता हो रहे मिस!

Bihar: जिंदगी की जंग हार गया फ्लाईओवर के पिलर में फंसा रंजन, 24 घंटे तक चला था रेस्क्यू

पान, माछ और मखाना के लिए मशहूर है मिथिलांचल, सस्ते में चाहिए देसी मछली तो पहुंच जाएं यह बाजार

Street Food : 15 सालों से छपरावासियों को चटपटे-छोले भटूरे खिला रहे लक्ष्मण, जानें कितनी होती है कमाई

अजीब है बच्चों का यह खेल, गोटी जमा करने के चक्कर में मार खाकर पीठ करवा लेते हैं लाल, आपने खेला क्या!

लखीसराय की ताइक्वांडो क्वीन हैं अमीषा, स्टेट लेवल तक में जीत चुकी है गोल्ड, अब नेशनल में बिखेरेंगी जलवा

Job Alert! क्या आप BBA पास हैं? चाहिए नौकरी तो 9 जून को पहुंचे गया, 62 पदों पर होगी बहाली

Train alert! 9 जून से चलेगी जयनगर से अमृतसर स्पेशल समर ट्रेन, जानिए क्या होगा टाइमिंग

Job Alert! गुजरात में करना चाहते हैं नौकरी तो 10 जून को पहुंचे दरभंगा, 100 पदों पर बहाली, पढ़ें डिटेल्स

गोपालगंज में यूपी से शराब पीकर आ रहे 46 शराबी गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी और विदेशी मदिरा बरामद

CRPF जवान प्रेमी को पटना बुलाया, होटल के कमरे में ले गई फिर काट दिया प्राइवेट पार्ट, 23 जून को होनी है शादी
गया के लकड़ाही से शुरू हुई कहानी
दरअसल, यह पूरी कहानी गया के गुरुआ थाना क्षेत्र के लकड़ाही गांव की है. जहां बीते 31 मई को एक युवक(अशोक कुमार) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी. 1 जून को पास के ही एक गांव के नहर किनारे से डेड बॉडी बरामद हुई. इस मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू की जांच में पता चला कि युवक की पत्नी ने ही उसकी हत्या का षड्यंत्र रचा था. पुलिस ने बताया कि पत्नी रेवंती कुमारी का उसके मौसेरे बहनोई उपेंद्र यादव से अवैध संबंध था. रेवंती कुमारी का अशोक कुमार के साथ 29 मई को ही शादी हुई थी. शादी के दूसरे दिन ही उसके पति अशोक कुमार की हत्या कर शव को फेंक दिया गया था.
पुलिस का दावा दुल्हन ने पति की हत्या की रची साजिश
गया पुलिस का दावा है कि शादी के बाद दुल्हन ने अपने पति अशोक कुमार की हत्या की साजिश की पूरी कहानी रची थी. हालांकि पुलिस ने 6 जून को पत्नी रेवंती कुमारी के मौसेरे बहनोई उपेंद्र कुमार यादव के शव को संदेहास्पद स्थिति में आमस थाना क्षेत्र से बरामद किया गया था.
उपेंद्र की मौत कैसे हुई इस पर अभी खुलासा नहीं हो सका है. लेकिन कहा जा रहा है कि अशोक कीहत्या में उपेंद्र यादव का हाथ था.उसकी हत्या करने के बाद खुद 6 जून को सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली. जहां से उपेंद्र यादव का शव बरामद किया गया था, वहां पर उल्टी के निशान पाया गया था. हालांकि अभी तक यह खुलासा नही हो सका है कि उपेंद्र की मौत कैसे हुई है. पुलिस इस मर्डर मिस्ट्री की जांच मे जुटी है. इस हत्या को लोग लव ट्रैंगल से भी जोडकर देख रहे हैं.
हत्या की गुत्थी सुलझाएगी एसआईटी की टीम
इस संबंध में एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि अशोक की हत्या में एसआईटी टीम का गठन किया गया था. इस दौरान पत्नी रेवंती कुमारी की भूमिका पर शक हुआ.पूछताछ किया गया. पूछताछ में रेवंती ने अपना अपराध कबूल किया. बताया कि अशोक को उसके और उपेन्द्र के अवैध संबंध की जानकारी मिल गई थी. इसलिए उसे रास्ते से हटवा दिया. फिलहाल गया पुलिस आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उपेन्द्र की संदेहास्पद मौत की जांच में जुट गई है.
.
Tags: Bihar News in hindi, Gaya news
FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 21:43 IST








