मणिपुर हिंसा: 48 घंटे में नहीं हुई कोई घटना, हालातों से केंद्र भी संतुष्‍ट! राहत पैकेज का भी हुआ ऐलान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली. मणिपुर में विस्थापित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए गृह मंत्रालय ने 101.75 करोड़ रुपये के राहत पैकेज को मंजूरी दी है. पिछले सप्ताह अपनी मणिपुर यात्रा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री से राज्‍य सरकार ने विस्थापित लोगों की मदद के लिए राहत पैकेज का अनुरोध किया था. मणिपुर में, पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी इंफाल जिले के पोरोमपत थाना क्षेत्र से 27 हथियार, 245 गोला बारूद और 41 बम और बिष्णुपुर जिले से एक हथियार और 2 बम बरामद हुए हैं. अब तक कुल 896 हथियार और 11,763 गोला बारूद और विभिन्न प्रकार के 200 बम बरामद हो चुके हैं.

मणिपुर को लेकर केंद्र सरकार काफी गंभीर है. यही वजह है कि सीआरपीएफ के पूर्व डीजी कुलदीप सिंह को मणिपुर मामले के लिए विशेष सुरक्षा सलाहकार नियुक्‍त किया है. मणिपुर के 5 जिलों में कर्फ्यू में 12 घंटे और 10 घंटे की ढील दी गई है. राष्‍ट्रीय राज्‍यमार्ग-37 से आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही सुनिश्चित की गई है. 294 खाली वाहन आज इंफाल से जिरीबाम के लिए रवाना हुए हैं. कुल 220 लदे वाहन नोनी से रवाना हुए हैं और 198 लदे टैंकर और ट्रक आज जिरीबाम से रवाना हुए हैं. वरिष्ठ अधिकारी संवेदनशील इलाकों का दौरा कर चुके हैं. सभी संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

यह भी पढ़ें:- CCTV में कैद हुईं दो चुड़ैल, मरे हुए हिरण का मांस खाने से पहले निभाई रस्में, परिवार सदमे में

” isDesktop=”true” id=”6459235″ >

लोगों से बढ़ाया जा रहा है संवाद 

इसके अलावा, राज्य और केंद्रीय बलों की संयुक्त टीम ने कई हिस्सों में तलाशी अभियान तेज कर दिया है. मणिपुर के मंत्री और विधायक राज्य के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और बड़े पैमाने पर जनता और सीएसओ से मिलकर शांति और सामान्य स्थिति की अपील कर रहे हैं. सुरक्षा बल विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधानों के साथ बैठकें भी कर रहे हैं और क्षेत्र में वर्चस्व, गश्त के के अलावा शांति और सामान्य स्थिति की अपील कर रहे हैं.

Tags: Amit shah, Manipur Attack, Manipur violence

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें