
आदित्य आनंद/गोड्डा. गोड्डा में लगातार हो रही भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं. 1 हफ्ते से जिले में विकराल गर्मी पड़ रही है, जिससे सभी परेशान हैं. वहीं आज की बात करें तो जिले का अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री तक रहा. हवा में अधिकतम सापेक्षिक आद्रता 70% का देखी गई.
बता दें कि इस वर्ष गोड्डा में सबसे अधिक गर्मी देखी जा रही है. जहां पिछले वर्ष 2022 में गर्मी के मौसम में सबसे अधिक तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री तक हुआ था, इस बार की गर्मी से पूरे जिले वासियों को परेशानी हो रही है.
कब मिलेगा इस गर्मी से राहत
गोड्डा के कृषि मौसम वैज्ञानिक रजनीश प्रसाद राजेश ने बताया कि अगले 11 जून तक जिले में इसी प्रकार 43 डिग्री तापमाम से 45 डिग्री तापमान रहने की संभावना है और रात के तापमान में बढ़ोतरी के साथ ऊष्ण लहर भी बनी रह सकती है. इस दौरान बीच बीच में तेज़ गति से हवा चलने की भी संभावनाएं हैं.
हवा के रुख पर मौसम निर्भर
वहीं इस भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए अब भी जिले वासियों को कम से कम 72 घंटे का इनतज़ार करना पड़ेगा, जिसके बाद गर्मी से राहत मिल सकती है. वो भी हवा के रुख पर निर्भर करता है. इस दौरान अगर हवा के रुख और दिशा में बदलाव आया तो 11 जून से 3 दिन बाद तक भी इसी गर्मी के बने रहने की संभावनाएं हैं.
एलर्ट जारी किया गया
बताया कि 8 जून से केरल में मानसून की शुरुआत हो चुकी है, जिसके 48 घंटे में फैलाव के लिए अरब सागर, केरल, अंडमान और बंगाल की खाड़ी में अनुकूल परिस्थिति बनी हुई है. वहीं मौसम विभाग द्वारा जिले के सभी मोबाइल फ़ोन में मैसेज द्वारा अलर्ट भी भेजा गया है. जिसमें दिन के 11 बजे से शाम के 4 बजे तक तेज़ हवाओं के साथ लू चलने की संभावना है, जिसको लेकर लोगों को घर में रहने की चेतावनी दी गई है. बेवजह घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है.
.
Tags: Godda news, Jharkhand weather News, Weather forecast
FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 20:26 IST








