बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री से शादी करूंगी! MBBS स्टूडेंट का दावा, बताया किस दिन होगा खुलासा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल. छतरपुर के बागेश्वर धाम कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra shastri) अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. बाबा बागेश्वर की शादी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है. हालांकि शादी की बात से धीरेंद्र शास्त्री दूरी बनाकर चलते हैं, लेकिन अब एक बार फिर यह सवाल उनके पीछे पड़ गया है जिससे बच पाना इस बार उनके लिए मुश्किल साबित हो सकता है. क्योंकि कोई है जो पंडित धीरेंद्र शास्त्री से शादी का सपना लिए उनके धाम की तरफ कूच कर चुकी है.

खुद को एमबीबीएस छात्रा कहने वाली एक लड़की गंगोत्री धाम से बागेश्वर धाम तक पदयात्रा कर रही है. 16 जून को बागेश्वर धाम पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री से वह मुलाकात करना चाहती है. सोशल मीडिया पर यह खबर काफी वायरल भी हो रही है.

16 जून को पहुंचेंगे बागेश्वर धाम

पंडित धीरेंद्र शास्त्री से शादी का सपना देखने वाली इस लड़की का नाम है शिवरंजनी तिवारी. गंगोत्री धाम से शिवरंजनी सिर पर गंगा जल का कलश लिए निकली हैं. 16 जून को वह बाबा बागेश्वर के दर पर पहुंच जाएंगी. शिवरंजनी से जब बाबा बागेश्वर से शादी की बात पूछी गई तब उन्होंने काफी गोलमोल जवाब दिया, लेकिन इतना जरूर कहा कि 16 जून को जब बागेश्वर धाम पहुंच जाएंगी तो इसी के बाद इस रहस्य से पर्दा हटेगा.

एक इंटरव्यू में शिवरंजनी ने कहा कि जब से गंगोत्री धाम से कलश यात्रा शुरू की है तब से कई खबर सामने आ रही है. हर कोई कह रहा है कि मैं यह कलश यात्रा अच्छे वर के लिए कर रही हूं, तो कोई कह रहा है कि मैं अपने हाथों में फूलों की माला लेकर जा रही हूं जो मैं पंडित धीरेंद्र शास्त्री के गले में डालने वाली हूं. मैं सभी को बताना चाहती हूं कि महाराज अंतरयामी हैं, हर किसी के मन की बात वह जान लेते हैं. बस 16 जून तक का इंतजार कीजिए.

कौन हैं शिवरंजनी तिवारी?
खबरों की मानें तो शिवरंजनी ने खैरागढ़ से संगीत की शिक्षा हासिल की है. चार साल की उम्र से भजन भी गा रही हैं. बताया जा रहा है कि शिवरंजनी एमबीबीएस की छात्रा हैं. पिछले 2 साल से वह बाबा बागेश्वर को फॉलो कर रही हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 07, 2023, 12:42 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें