
हरिकांत शर्मा/आगराः अगर आप भी गायन क्षेत्र करियर बनाना चाहते हैं और अभी आप सिंगिंग सीख रहे हैं, तो आपके लिए एक दिन की यह मास्टरक्लास बेहद उपयोगी हो सकती है.इवेंट मैनेजमेंट एवं फ़िल्म एसोसिएशन संस्था एवं वेडिंग एवं इवेंट मैनेजमेंट एसोसिएशन के बैनर तले एक मास्टरक्लास का आयोजन शहर की उभरती प्रतिभाओं के लिए किया जा रहा है, जिसमें सेलिब्रिटी सिंगर शंकर साहनी भी शिरकत कर रहे हैं.
लेखक और निर्देशक सूरज तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 जून को भावना क्लार्क्स इन में प्रसिद्ध गायक शंकर साहनी के मास्टर क्लास के माध्यम से सफलता प्राप्त करने के लिए उनके काम करने के तरीके, जीवन के अनुभव, उठापटक और ढग के बारे में बताएंगे. साथ ही, आगरा शहर के उभरते और स्थापित कलाकारों के साथ संवाद करने के साथ-साथ अपनी गायकी के जलवे भी बिखेरेंगे.
प्रतिभाओं को मास्टरक्लास से मिलेगा मंच
जी डी शर्मा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम शहर में एक अच्छा सांस्कृतिक वातावरण बनाते हैं. साथ ही साथ, ये कार्यक्रम प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका भी देते हैं, कलाकार अपने पसंदीदा सितारे के सामने होते हैं और अपने प्रश्नों के माध्यम से अपनी संदेहों को दूर कर सकते हैं. वहीं, दूसरी ओर क्यूरेटर विनय शर्मा ने कहा कि भविष्य में हम संस्था के माध्यम से ही इसे विश्व स्तर पर जोड़ने का प्रयास करेंगे ताकि कला के प्रति जुनूनी कलाकार विश्व पटल पर चमक सकें.
निशुल्क रहेगा पंजीकरण
शहर की प्रसिद्ध एंकर निधि सोनी ने कहा कि यह कार्यशाला पूरी तरह से मुफ्त है. इसमें कोई भी नवोदित सिंगर और कलाकार भाग ले सकता है, परन्तु उन्हें एक मुफ्त पंजीकरण के माध्यम से पंजीकृत होना पड़ेगा, ताकि उन्हें मास्टर क्लास का प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकें. पंजीकरण के लिए, आप दिए गए नंबर पर फोन कर सकते हैं: +91 99212 86666.
.
FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 19:41 IST








