
नई दिल्ली. प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ 16 जून को थिएटर रिलीज के लिए तैयार है. इन दिनों फिल्म की पूरी टीम प्रमोशन में जी- जान से जुटी हुई है. इन सब के बीच इस मेगा बजट फिल्म को बीते बुधवार को फिल्म निर्माता अभिषेक अग्रवाल की तरफ से बड़ा तोहफा मिला. फिल्म निर्माता ने अपने सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि वह तेलंगाना के एनजीओ और वृद्ध आश्रम में फिल्म के दस हजार टिकट मुफ्त में बांटेंगे.
अब ओम राउत के निर्देशन में बनी इस फिल्म के लिए एक और गुड न्यूज सामने आ रही है. फिल्म निर्माता अभिषेक अग्रवाल के बाद अब बॉलीवुड के ‘रॉकस्टार’ रणबीर कपूर ने भी फिल्म को अपना समर्थन दिया है. रणबीर कपूर भी प्रभास और कृति की इस फिल्म के दस हजार टिकट मुफ्त में बांटने जा रहे हैं. रणबीर कपूर चाहते हैं कि ‘रामायण’ पर आधारित इस फिल्म को हर कोई देखे. इसलिए वह अपनी तरफ से एनजीओ के बच्चों को फिल्म के दस हजार टिकट मुफ्त में बांटेंगे.
#Xclusiv… RANBIR KAPOOR TO BOOK 10,000 TICKETS OF ‘ADIPURUSH’ FOR UNDERPRIVILEGED CHILDREN… OFFICIAL POSTER…#RanbirKapoor #Adipurush #Prabhas #KritiSanon #SaifAliKhan #SunnySingh #DevdattaNage pic.twitter.com/k30OUNvO9G
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 8, 2023
.
Tags: Actor Prabhas, Adipurush, Kriti Sanon, Ranbir kapoor
FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 17:55 IST








