चोरी से हीरो को करती थीं फोन, मैनेजर से खानी पड़ती डांट, 1 दिन उस सुपरस्टार ने किया प्रपोज, 16 साल में की शादी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली: अगर आपने हाल में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘सास बहू और फ्लैमिंगो’ देखी है, तो आप डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) के फैन बन जाएंगे. वे 66 साल की उम्र में अपनी एक्टिंग के दम पर अपना जलवा दिखा रही हैं. वे जब 14 साल की थीं, तब राज कपूर ने उन्हें अपनी फिल्म ‘बॉबी’ ऑफर की थी. यह फिल्म रिलीज भी नहीं हो पाई और उन्होंने बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) से शादी कर ली. उनकी जिंदगी किसी परी कथा जैसी है. (फोटो साभार: Instagram@bombaybasanti)

डिंपल कपाड़िया ने जब फिल्मों में कदम भी नहीं रखा था, तब से वे राजेश खन्ना की बहुत बड़ी फैन थीं. उनके पिता चुन्नीभाई गुजरात के मशहूर बिजनेसमैन थे, जिनका फिल्म जगत के लोगों के साथ उठना-बैठना था. डिंपल के घर पर फिल्मी दुनिया की खूब चर्चाएं होतीं, जिसका उनके मन पर भी असर पड़ा. उन्होंने छोटी उम्र में ही ठान लिया था कि उन्हें एक्टिंग में करियर बनाना है. (फोटो साभार: Instagram@goldenbollywood__) डिंपल दिखने में बेहद खूबसूरत थीं. उन्हें छोटी उम्र में ही फिल्मों के ऑफर मिलने लगे थे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राजेश खन्ना को लेकर उनमें ऐसी दीवानगी थी कि वे उन्हें चोरी-छुपे फोन करती थीं. राजेश खन्ना तब इतना ज्यादा व्यस्त रहते थे कि फैंस से बात करने का उनके पास समय नहीं होता था. वे फोन नहीं उठाते थे. अगर कभी उनके मैनेजर ने फोन उठा लिया, तो वे डिंपल को डांट-डपट देते थे. (फोटो साभार: Instagram@bombaybasanti) राज कपूर अपनी फिल्म ‘बॉबी’ के लिए एक नए चेहरे की खोज कर रहे थे. उन्होंने अखबार में एक इश्तिहार छपवाया. डिंपल की नजर जब उस इश्तिहार पर गई, तो उन्होंने दोस्तों के सामने ऐलान कर दिया कि वे ही इस फिल्म की हीरोइन बनूंगी. उन्हें अपने टैलेंट और पिता की सिफारिश से फिल्म मिल गई. (फोटो साभार: Instagram@bombaybasanti) राजेश खन्ना की डिंपल से पहली मुलाकात किसी प्रोग्राम में हुई थी, जहां वे गेस्ट बनकर पहुंचे थे. डिंपल को देखकर राजेश ने अपने दोस्त से कहा कि कितना बढ़िया होगा, अगर यह लड़की हीरोइन बन जाए. तब डिंपल को बुलाकर उनसे मुलाकात करवाई. वे कभी किसी कार्यक्रम तो किसी फ्लाइट में टकरा जाते. डिंपल ने जब इशारों-इशारों में राजेश खन्ना से अपने दिल का हाल बयां किया, तो वे उनके घर पहुंच गए. (फोटो साभार: Instagram@bombaybasanti) राजेश खन्ना ने डिंपल के घरवालों के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया. वे रिश्ते के लिए राजी हो गए, तो सपरस्टार ने एक हफ्ते में शादी करने की इच्छा जताई. घरवाले मना नहीं कर पाए और 27 मार्च 1973 को डिंपल की 16 साल की उम्र में राजेश खन्ना से शादी हो गई. राजेश खन्ना तब 31 साल के थे और डिंपल की पहली फिल्म ‘बॉबी’ रिलीज भी नहीं हुई थी.(फोटो साभार: Instagram@goldenbollywood__)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें