Sanjana Barkade Suicide Case: रीवा से आरोपी अब्दुल अरेस्ट, जानें क्यों परेशान थी बेसबॉल प्लेयर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पवन पटेल

जबलपुर. मध्य प्रदेश के जबलपुर (Jabalpur) में बेसबॉल की नेशनल प्लेयर संजना बरकड़े (National Baseball Player Sanjana Barkade Suicide Case) की खुदकुशी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. इस मामले में पुलिस ने रीवा के रहने वाले अब्दुल मंसूरी नामक युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर बेसबॉल प्लेयर को परेशान करने का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि आरोपी अब्दुल ने सोशल मीडिया में एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसके बाद बेसबॉल प्लेयर संजना परेशान रहती थी. कई बार बोलने के बावजूद आरोपी ने वह वीडियो नहीं हटाया था. बताया जाता है कि सोशल मीडिया के जरिए दोनों की दोस्ती हुई थी. आरोपी अब्दुल मंसूरी रेहड़ी लगाकर काम करता है. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

जबलपुर के संजीवनी नगर थाना क्षेत्र के गंगासागर में रहने वाली बेसबॉल की नेशनल प्लेयर के आत्महत्या मामले में एक नया मोड़ आ गया है. मृतक बेसबॉल प्लेयर संजना बरकड़े की मौत के पीछे राजन उर्फ अब्दुल मंसूरी द्वारा प्रताड़ित करने की जानकारी मिली है.

आपके शहर से (जबलपुर)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

सोशल मीडिया पोस्ट से परेशान थी संजना

दरअसल, संजना और अब्दुल में करीब एक साल पहले सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी और दोनों में बातें भी होती थी. लेकिन अब्दुल ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसके बाद से संजना परेशान रहने लगी थी. कई बार अब्दुल से बोलने के बावजूद उसने वीडियो नहीं हटाया और इसी वायरल वीडियो के कारण संजना ने सुसाइड किया था.

ये भी पढ़ें: बेसबॉल नेशनल प्लेयर ने मां-बाप को दिया जिंदगी भर का दर्द, हालत देख पुलिस भी सकते में, फैली सनसनी

बहरहाल पुलिस ने परिजनों और सहेलियों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर राजन उर्फ अब्दुल मंसूरी को गिरफ्तार कर लिया है. अब्दुल रेहड़ी लगाकर व्यापार करता है. फिलहाल पुलिस अब यह पता लगा रही कि वह वीडियो कौन सा है जिसके कारण संजना परेशान थी और अब्दुल ने किस मंशा से वह वीडियो पोस्ट किया था.

किराए के मकान में रहती थी खिलाड़ी

दरअसल, 20 साल की संजना अपने माता-पिता के साथ संजीवनी नगर थाना क्षेत्र की गंगा नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थी. जानकारी के मुताबिक, 4 जून को उसके माता-पिता पारिवारिक समारोह में शामिल होने गांव गए थे. तभी संजना ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी. वहीं मृतिका के पिता ने उसके दोस्त अब्दुल पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पिता का कहना है कि आरोपी की प्रताड़ना से तंग आकर संजना ने यह आत्मघाती कदम उठाया है. फिलहाल पुलिस इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है.

Tags: Crime News, Jabalpur news, Mp news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें