
अलीगढ. अच्छी नौकरी के लालच में आकर कई बार आम लोग ऐसे चक्रव्यूह में फंस जाते हैं जिससे निकल पाना काफी मुश्किल होता है. कई बार तो ऐसा भी देखने में आता है कि युवतियां या महिलाएं भी ऐसे सब्जबाग में फंसकर अपनी अस्मत तक लुटा बैठती हैं. ऐसा ही मामला अलीगढ़ से सामने आया है जिसमें एक युवती ऐसे ही झांसे में आ गईं और अब वह इस जाल से निकलना चाह रही है. मामला थाना सासनी गेट क्षेत्र के अंतर्गत का है. बताया जा रहा है यहां थाने में एक महिला के द्वारा शिकायत की गई है कि 7 माह से नौकरी का झांसा देकर अल्पसंख्यक युवकों को द्वारा महिला का शारीरिक शोषण किया जा रहा था.
महिला के द्वारा बताया गया कि उक्त युवक से मुलाकात फेसबुक आईडी पर निहाल चौधरी नाम से हुई थी. वह अपने आप को हिंदू बताता था. युवक के द्वारा जब महिला को नौकरी दिलाने के नाम पर इंटरव्यू के लिए बुलाया गया तो महिला को नशीली दवाएं दे दी और महिला के साथ युवक ने संबंध बना लिया. युवक के साथियों द्वारा भी उसका शारीरिक शोषण किया गया. इस दौरान उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया गया. इसके बाद महिला को ब्लैकमेल करते रहे और उक्त महिला को धमकी भी दी गई कि यदि उसने अपना मुंह खोला तो उसे ओर उसके बच्चों को जान से मार देंगे.
बताया जा रहा है कि महिला की मुलाकात जब बजरंग दल के पदाधिकारियों से हुई तो उन्होंने महिला को हौसला देते हुए थाना सासनी गेट में अल्पसंख्यक युवकों के खिलाफ लिखित शिकायत दी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र अधिकारी अभय पांडे ने तुरंत ही टीमों को गठित करते हुए युवकों की तलाश शुरू कर दी है. महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की बात कही है.








