Sarkari Naukri MOES Recruitment 2023 Notification moes.gov.in: पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में बिना परीक्षा के बनें साइंटिस्ट! बस करना होगा ये काम, 2 लाख से अधिक है सैलरी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

MOES Recruitment 2023 Online Apply: पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (MOES) में साइंटिस्ट बनने का गोल्डन चांस है. इसके लिए MOES ने साइंटिस्ट सी, डी, ई, एफ एंड जी सहित कई लेवल पर साइंटिस्टों के पदों पर भर्ती (MOES Recruitment 2023) के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम, लद्दाख, लाहौल और स्पीति जिले और हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के सब डिवीजन पांगी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह या लक्षद्वीप क्षेत्रों के लिए आधिकारिक वेबसाइट moes.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

इस भर्ती (MOES Bharti 2023) प्रक्रिया के तहत कुल 17 पदों को भरा जाएगा. जो भी पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में साइंटिस्ट की नौकरी (Sarkari Naukri) पाना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए बातों को ध्यान से पढ़कर ही आवेदन करें.

कब तक कर सकते हैं MOES Bharti के लिए आवेदन
असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम, लद्दाख, लाहौल और स्पीति जिले और हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के पांगी सब डिवीजन के क्षेत्रों के लिए रोजगार समाचार पत्र में प्रकाशित विज्ञापन के 42 दिनों के भीतर और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह या लक्षद्वीप के लिए 60 दिनों के भीतर आवेदन करना होगा.

आपके शहर से (लखनऊ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

MOES Recruitment के तहत कौन-कौन से पद भरे जाएंगे
साइंटिस्ट ‘जी’ -01
साइंटिस्ट ‘एफ’ – 01
साइंटिस्ट ‘ई’ -01
साइंटिस्ट ‘डी’ -04
साइंटिस्ट ‘सी’ – 10

MOES में नौकरी पाने की शैक्षिक योग्यता
साइंटिस्ट ‘जी’ – कम से कम 60% अंकों के साथ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फिजिक्स / मैथमेटिक्स / जियोफिजिक्स / एटमॉस्फेरिक साइंसेज / ओशनोग्राफी / सीस्मोलॉजी / जियोलॉजी / जियोसाइंसेज में मास्टर डिग्री या समकक्ष, या ओशन इंजीनियरिंग, अर्थ साइंस में इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री होनी चाहिए.
साइंटिस्ट ‘एफ’- फिजिक्स / मैथमेटिक्स / जियोफिजिक्स / एटमॉस्फेरिक साइंसेज / ओशनोग्राफी / सीस्मोलॉजी / जियोलॉजी / जियोसाइंसेज में मास्टर डिग्री या समकक्ष, या ओशन इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी, अर्थ साइंस में इंजीनियरिंग में 60% अंकों (प्रथम श्रेणी) के साथ बैचलर डिग्री होनी चाहिए.
साइंटिस्ट ‘ई’ – जूलॉजी/मरीन बायोलॉजी/मरीन साइंस/माइक्रोबायोलॉजी में मास्टर्स डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 60% अंकों (प्रथम श्रेणी) के साथ समकक्ष डिग्री होनी चाहिए.
साइंटिस्ट ‘डी’ – जूलॉजी/मरीन बायोलॉजी/मरीन साइंस/माइक्रोबायोलॉजी में मास्टर्स डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 60% अंकों (प्रथम श्रेणी) के साथ समकक्ष योग्यता होनी चाहिए.
देखें यहां आवेदन लिंक और नोटिफिकेशन
MOES Recruitment 2023 अप्लाई लिंक
MOES Recruitment 2023 नोटिफिकेशन

MOES Bharti के जरिए चयन होने पर मिलेगा वेतन
साइंटिस्ट ‘जी’ -पे लेवल 14 (रु. 144200-218200/-)
साइंटिस्ट ‘एफ’- पे लेवल 13 (रु. 131100-216600/-)
साइंटिस्ट ‘ई’ -पे लेवल 13 (रु. 121100-215900/-)
साइंटिस्ट ‘डी’ -पे लेवल 12 (रु. 78800-209200/-)
साइंटिस्ट ‘सी’- पे लेवल 11 (रु. 67700-208700/-)

ये भी पढ़ें…
आईबीपीएस पीओ और एसबीआई पीओ में क्या होता है अंतर? दोनों में कौन है बेहतर?
दिल्ली विश्वविद्यालय में बिना परीक्षा नौकरी पाने का मौका, होनी चाहिए ये योग्यता

Tags: Central Govt Jobs, Government jobs, Govt Jobs, Jobs, Jobs in india, Jobs news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें