Basti News: खिलाड़ियों को ऑनलाइन कराना होगा सत्यापन, जानिए कब देना है ट्रायल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कृष्ण गोपाल द्विवेदी/बस्ती. खिलाड़ियों में उच्च खेल स्तर को डेवलप करने के लिए स्पोर्ट्स कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है. जिसमें प्रवेश के लिए खिलाड़ी जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं. बता दें कि यूपी के तीन स्पोर्ट्सकॉलेज लखनऊ, गोरखपुर और सैफई में एडमिशन की तारीखों का एलान हो गया है. जिसके तहत् प्रारम्भिक चैन प्रक्रिया 21 जून से शुरू हो जाएगा और 14 से 19 जुलाई के बीच सम्बन्धित कॉलेजों में मुख्य चयन प्रक्रिया होनी है.

तीनों स्पोर्ट्स कॉलेजों में क्लास सिक्स में प्रवेश के लिए 11 खेलो को शामिल किया गया है. जिसमें क्रिकेट, फुटबॉल, बॉलीबाल, कबड्डी, कुश्ती, तैराकी, जिम्नास्टिक, एथलेटिक्स, जूडो, तैराकी और बैडमिंटन शामिल है.जिसमें खिलाड़ियो को नाम, पता और उम्र का ऑनलाइन सत्यापन किया जाएगा. जिससे कोई भी खिलाड़ी अपने पहचान में फेर बदल न कर सके. साथ ही इस चयन प्रक्रिया में वही खिलाड़ी भाग ले सकता है जिसकी जन्मतिथि 01-04-2011 से 31-03-2014 के बीच हो.

जानिए कब किस खेल के लिए देना है ट्रायल
बस्ती स्टेडियम में 21 जून को 10 बजे से क्रिकेट, फुटबॉल, बॉलीबॉल, जूडो की प्रारम्भिक परीक्षा होनी है तो वहीं 22 जून को एथलेटिक्स, हॉकी, जिम्नास्टिक, कुश्ती, कबड्डी और तैराकी के लिए प्रारम्भिक परीक्षा होनी है. उसके बाद मुख्य चयन ट्रायल 14 से 19 जुलाई के बीच सम्बन्धित कॉलेजों में होना निर्धारित हुआ है. क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि इस बार का आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से लिया जा रहा, ऑफलाइन का फॉर्म मंडलीय कार्यालय से लिया और जमा किया जा सकता है, साथ ही इस बार खिलाड़ियों का सत्यापन ऑनलाइन किया जाना है.

Tags: Basti news, Sports news, Uttar pradesh news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें