
अमित सिंह/प्रयागराज : वैसे तो पाकशाला में होने वाले कई प्रयोग हमें अच्छा और नया चखने का अवसर देते ही हैं. लेकिन कुछ व्यंजनों की समय अवधि अचरज में डालने का कार्य भी करते हैं. कुछ ऐसा ही नज़ारा प्रयागराज में देखने को मिला. एनसीजेडसीसी प्रांगण में आयोजित शिल्प मेले में दुनिया देश के कई हस्तशिल्पियों का आगमन हुआ है.
इसी क्रम में खाने-पीने के कई स्टॉल भी लगे हुए हैं. एक स्टॉल ने बीते कई दिनों से लोगों का ध्यान खींच रखा है, कारण यह कि यह कच्चे आलू से महक 30 से 60 सेकंड के भीतर एक लजीज डिस बनाकर ग्राहकों को खिला देते हैं. स्वाद के शौकीनों के लिए यह बेहद आकर्षक और लजीज व्यंजन रहता है. अंग्रेजी में इसे पोटैटो ट्विस्टर का नाम दिया गया है.
घर में बने मसालों का करते है प्रयोग
इस स्पाइसी डिश को बनाने वाले दुकानदार सरोज ने बताया कि यह हमारे घर की रेसिपी है. हम ग्राहकों को कच्चे आलू को तुरंत काट कर उनके सामने ही इसे बनाते हैं. ग्राहक हमारी घरेलू सामग्री से बने उत्पादों से बेहद प्रसन्न रहते हैं. हम इस स्पाइसी डिश में ऐसे मसालों का उपयोग करते हैं जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक नहीं होते हैं.
व्यवसाय में पत्नी की भूमिका अहम
शिल्प मेले में इस डिश की काफी तारीफ कर रहे हैं.हमारे इस व्यवसाय में सहयोगी पत्नी की अत्यधिक भूमिका रहती है. घर से इस पोटैटो डिस में लगने वाले मसालों का निर्माण वही करती हैं. कई बार ऐसा भी हुआ जो ग्राहक आते हैं वह हमसे इस रेसिपी के बारे में पूछ कर भी जाते हैं .और हम बड़े खुशी खुशी उनको इसकी जानकारी प्रदान करते हैं.
.
FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 16:11 IST








