Success Story: IIT मुंबई से पढ़ाई, 35 लाख सैलरी का ऑफर, लॉकडाउन में UPSC की तैयारी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली (Success Story, Abhijeet Singh Yadav UPSC). हर यूपीएससी एस्पिरेंट की एक खास स्टोरी है. कोई गरीबी में पला-बढ़ा, कोई अनाथालय से निकला, कोई विदेश से लौटा तो किसी ने लाखों के पैकेज वाली नौकरी का ऑफर ठुकरा दिया. सक्सेस स्टोरी की सीरीज़ में आज पढ़िए राजस्थान के रहने वाले अभिजीत सिंह यादव की कहानी.

जयपुर के गोपालपुरा इलाके के अर्जुन नगर के रहने वाले अभिजीत सिंह यादव को यूपीएससी परीक्षा 2022 में 440वीं रैंक मिली है (UPSC Exam). यह उनका दूसरा प्रयास था. 2021 में पहले अटेंप्ट में असफल होकर वह निराश हो गए थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी (UPSC Result 2022). आईआईटी मुंबई से पढ़ाई करने वाले अभिजीत का प्लेसमेंट रिकॉर्ड भी शानदार था.

पीएम मोदी की बात से मिली सीख
सफल होने के बाद अभिजीत ने इंटरव्यू में बताया कि वह बचपन से ही सिविल सर्विसेज में जाना चाहते थे. कोविड 19 की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपदा को अवसर में बदलने की सीख दी थी (PM Narendra Modi). 2020 में आईआईटी मुंबई से बीटेक करने के बाद अभिजीत ने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी (IIT Bombay). 2021 में पहले अटेंप्ट में वह मेंस क्लियर नहीं कर पाए थे.

आपके शहर से (जयपुर)

सरकारी नौकरी से पहले आया जॉब ऑफर
अभिजीत के पिता अनूप सिंह पुलिस विभाग में हैं. यूपीएससी की तैयारी से पहले ही अभिजीत को 35 लाख रुपए सैलरी वाली जॉब ऑफर की गई थी. लेकिन उन्हें पैसों में ज्यादा दिलचस्पी नहीं थी. उन्हें पता था कि वह सिविल सर्विसेज जॉइन करके ही खुश हो सकेंगे. इस सोच के साथ वह लगातार मेहनत करते रहे और यूपीएससी परीक्षा 2022 में सफल हो गए.

मोबाइल से बनाई दूरी
अभिजीत सिंह यादव जरूरत पड़ने पर सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते थे. वह दिनभर पढ़ाई करते थे और सिर्फ खाना खाते वक्त मोबाइल पर सीरियल देखा करते थे. फ्री टाइम में वह खास दोस्तों से बात कर लिया करते थे. इससे उनका मूड फ्रेश हो जाते थे. खुद को फिट रखने के लिए वह आउटडोर एक्टिविटी में पार्टिसिपेट करते थे.

फिर से करेंगे कोशिश
अभिजीत रैंक इंप्रवमेंट के लिए फिर से यूपीएससी परीक्षा दे रहे हैं (UPSC Exam 2023). अगर इस बार रैंक बेहतर होती है तो ठीक है, वर्ना पिछली रैंक के आधार पर उन्हें जो भी सर्विस मिलेगी, वह उसकी ट्रेनिंग शुरू कर देंगे. अभिजीत कहते हैं कि मोटिवेशन हमेशा खुद के अंदर से आना चाहिए. अगर आप उसे बाहर तलाश रहे हैं तो इसका मतलब है कि आपकी तैयारी अधूरी है (Motivational Story).

ये भी पढ़ें:
विदेश घूम रही है IAS-IPS की यह जोड़ी, हर फोटो पर आ रहे हैं लाखों लाइक्स
कॉलेजों की रैंकिंग किस आधार पर तय होती है? NIRF को लेकर अक्सर पूछे जाते हैं ये सवाल

Tags: Motivational Story, Success Story, Upsc exam, Upsc result, सरकारी नौकरी

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें