Weather Alert! सहरसा में अब तक का सबसे गर्म दिन होगा 10 जून, आसमान से बरसेगी आग, एडवाइजरी जारी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मो. सरफराज आलम/सहरसा. कोसी क्षेत्र में अभी कुछ दिनों तक गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है. उल्टा जिले का तापमान और भी अधिक बढ़ेगा. इससे लोगों की चिंता बढ़ गई है. दरअसल, आगामी शनिवार 10 जून जिले के लिए अब तक का सबसे गर्म दिन होने जा रहा है. इस दिन जिले का अधिकतम तापमान पहली बार 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास या उससे पार चला जाएगा.

मौसम विभाग ने पूर्व से ही हैवी हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है. साथ ही हैवी हीटवेव के दौरान बचने के उपाए की एडवाइजरी भी जारी कर दी है. ऐसे में 10 जून को जिले के लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए.

हैवी हीटवेव से लोगों को होगी परेशानी

स्थानीय अगवानपुर स्थित मंडन भारती कृषि अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अशोक पंडित ने बताया कि अगले पांच दिनों तक मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा. इस दौरान आसमान भी साफ रहेगा. मध्यम से तेज गति की पछुआ हवा के बाद पुरवा हवा चल सकती है. आगामी 10 जून को अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जो अब तक का जिले का अधिकतम तापमान अंकित होगा. हैवी हीटवेव से लोगों को परेशानी होगी. ऐसे में उक्त दिन दैनिक काम संभलकर करें.

सब्जी बोने का उपयुक्त समय

मौसम वैज्ञानिक अशोक पंडित ने बताया कि सब्जी और फसल को बचाने के लिए उपाय करना चाहिए. खेत में शाम के समय सिंचाई कर खेत में पर्याप्त नमी बनाए रखें. खेत में नमी बनाने के लिए पुआल को मल्चिंग के रूप में प्रयोग करें. तेज धूप के कारण सब्जियों में विषाणु रोग के साथ मिलीबग के हमले की भी संभावना है. इसकी नियमित निगरानी करें. नर्सरी में बीज बोने के लिए भूमि तैयार करने का उपयुक्त समय है. उन्होंने बताया कि खरीफ मक्का की बुआई के लिए भी जमीन तैयार की जा सकती है. फिलहाल भिंडी, कद्दू, नेनुआ, लौकी आदि सब्जी के बीज बोए जा सकते हैं.

अगले चार दिनों के तापमान का पूर्वानुमान

8 जून -अधिकतम तापमान – 41.8, न्यूनतम – 26.8 डिग्री

9 जून -अधिकतम तापमान – 42.4, न्यूनतम – 26.1 डिग्री

10 जून -अधिकतम तापमान – 43.1, न्यूनतम – 26.8 डिग्री

11 जून -अधिकतम तापमान – 41.9, न्यूनतम तापमान – 24.8 डिग्री

Tags: Bihar News, Heatwave, Latest hindi news, Summer

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें