अब AC, TV और म्यूजिक सिस्टम के लिए नहीं पड़ेगी रिमोट की जरूरत, इस डिवाइस से होंगे कंट्रोल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

शाओमी अपने सब ब्रांड रेडमी के फोन में रिमोट पेयर करने का ऑप्शन देती हैं.
रेडमी के फोन में इन बिल्ट रिमोट ऐप आता है.

नई दिल्ली. आज के समय में ज्यादातर होम अप्लांयस को यूज करने के लिए रिमोट की जरूरत होती है, फिर चाहे वो एसी हो या टीवी और म्यूजिक सिस्टम सभी के लिए अलग-अगल रिमोट होता है. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. क्योंकि हम आपके लिए ऐसा जुगाड़ लेकर आए हैं, जो आपके सभी गैजेट्स के लिए रिमोट का काम करेगा. आइए जानते हैं इसके बारे में….

कई बार आपने अपने घर में भी महसूस किया होगा कि, आप म्यूजिक सिस्टम ऑन करने की कोशिश कर रहे है और गलती से आपका टीवी ऑन हो गया. ये तभी होता है, जब आप म्यूजिक सिस्टम की जगह टीवी रिमोट से म्यूजिक सुनने के लिए म्यूजिक सिस्टम को ऑन करने की कोशिश करते हैं. लेकिन अब इन सभी होम अप्लायंस का रिमोट आपके पर्सनल स्मार्टफोन में होगा.

यह भी पढ़ें : बिजली बिल होगा कम और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस रहेंगे सुरक्षित! मीटर के बाद लगा दीजिए ये डिवाइस

कौन से स्मार्टफोन में मिलता है रिमोट?
इंडिया में स्मार्टफोन सेल करने वाली बहुत से कंपनी हैं. लेकिन रिमोट फीचर के साथ केवल शाओमी के स्मार्टफोन आते हैं. शाओमी अपने सब ब्रांड रेडमी के फोन में रिमोट पेयर करने का ऑप्शन देती हैं, जिसके जरिए आप एसी, टीवी और म्यूजिक सिस्टम का रिमोट अपने स्मार्टफोन को ही बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें : आज की डील : चिलचिलाती गर्मी होगी छूमंतर! 1099 रुपये का ये मिनी AC कूलर कमरे को बना देगा हिल स्टेशन

कैसे काम करता है स्मार्टफोन रिमोट?
रेडमी के फोन में इन बिल्ट रिमोट ऐप आता है. जिसमें आपको कई सारे गैजेट्स के रिमोट बनाने का ऑप्शन मिलता है. आप अपनी जरूरत के हिसाब से इनमें से कोई सा भी ऑप्शन सिलेक्ट करके स्मार्टफोन को रिमोट में कन्वर्ट कर सकते हैं. ऐसा करने पर आपको फोन स्मार्टफोन की तरह भी काम करता रहता है.

आपका Redmi फोन नहीं बन रहा रिमोट, तो क्या करें?
अगर आपका रेडमी फोन एसी, टीवी या म्यूजिक सिस्टम के साथ रिमोट पेयर नहीं कर रहा, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. ऐसे में आप अपने स्मार्टफोन को अपडेट करें और फिर उसके बाद रिमोट पेयर करने की कोशिश करें.

Tags: 5G Smartphone, AC, Redmi, Smartphone, Xiaomi Redmi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें